फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   You will not find raids on the mill owners bungalows

मिल मालिकों के बंगलों पर नहीं पड़ते छापे

Thu, 14 Apr 2016 03:00 AM IST
पुनीत शर्मा/ अमर उजाला, मुरादाबाद
पुनीत शर्मा/ अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Thu, 14 Apr 2016 03:00 AM IST
विज्ञापन
You will not find raids on the mill owners bungalows
चीनी मिल
    विज्ञापन
  • प्रदेश में 31 मिलों पर दर्ज हैं मुकदमे, पर आज तक नहीं पकड़े गए मिलवाले


प्रदेश में 31 चीनी मिलों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। मिल मालिकों के साथ ही मैनेजमेंट के दूसरे अधिकारी भी नामजद हैं। लेकिन एक दो मामलों को छोड़कर किसी भी मिल मालिक के बंगले पर पुलिस की दबिश नहीं पहुंची है। मिलों पर भी छापे नहीं पड़े। जबकि इन सभी पर घटतौली करने।

नगद में गन्ना खरीद करने और किसानों के बकाये का पेमेंट न करने की धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। प्रदेश में 116 चीनी मिलों ने गन्ना खरीदा है। इनमें 94 चीनी मिलें बंद हो गईं हैं जबकि बाकी खरीद कर रही हैं। इस सत्र में गन्ना विभाग ने 31 चीनी मिलों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए थे।
विज्ञापन


मुरादाबाद मंडल में ही नौ मिलों पर केस दर्ज है। मिल मालिकों के साथ ही चीनी मिलों के दूसरे अधिकारियों को भी नामजद किया गया है। यह मुकदमे दिसंबर 2015 से लेकर मार्च 2016  तक दर्ज कराए गए। इनमें सिंभावली, बजाज, अगवानपुर, राणा, त्रिवेणी, द्वारिकेश, मोदीनगर और आईपीएल समेत कई ग्रुप शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात यह है कि थाने में एक छोटा सा मुकदमा दर्ज होने के बाद भी घरों पर ताबड़तोड़ दबिश देने वाली पुलिस इन मिल मालिकों को नहीं तलाश पा रही है। खास बात यह है कि किसी भी मिल मालिक के यहां छापा नहीं पड़ा है।

 

मिल मालिकों की जेब में है सरकार : वीएम सिंह


 राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष वीएम सिंह का कहना है कि शुगर लॉबी ही सरकार चला रही है। अदालतों द्वारा कई दफा आदेश हुए मगर सरकार ने फिर भी मिल  मालिकों पर कोई कार्रवाई नहीं की है। एक किसान पर मुकदमा दर्ज हो जाए तो पुलिस उसे जेल भेज देती है मगर मिल मालिकों से याराना निभा रहे हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed