फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   wter logging in many aera of city due to rain

हल्की बारिश ने खोली नालों की सफाई व्यवस्था की पोल, कई स्थानों पर जल भराव से दिक्कत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
wter logging in many aera of city due to rain
मुरादाबाद। थोड़ी देर की बारिश में ही शहर के नाला सफाई अभियान की पोल खुल गई। निकासी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने केे कारण कुछ स्थानों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। कई स्थानों पर सफाई के बाद नाले किनारे छोड़ी गई गाद बरसात के पानी के साथ फिर नाली में पहुंच गई। इससे निगम की मेहनत पर भी कुछ हद तक पानी फिर गया।
विज्ञापन

रविवार सुबह हुई बारिश से शहर के दिल्ली रोड, स्टेशन रोड, कांठ रोड, लोकोशेड पुल के पास, फव्वारा चौक के निकट सड़क किनारे जलभराव हो गया। इसी तरह शहर की बुद्धि विहार कालोनी के एलआईसी चौराहे से गोलचक्कर जाने वाले मार्ग, करूला में आबिद मार्केट के निकट, मुस्लिमा गर्ल्स डिग्री कॉलेज के निकट, गली नंबर छह, जयंतीपुर के मियांनगर में, मोहल्ला गलशहीद, लाइनपार एकता कालोनी, पैपटपुरा आदि स्थानों पर निकासी नहीं होने पर बारिश का पानी सड़क पर भर जाने से लोगों को घंटों आवागमन में दिक्कत हुई। बारिश बंद होने के एक घंटे बाद सड़क पर भरा पानी उतरने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन बारिश के मद्देनजर पिछले एक सप्ताह से दिल्ली रोड, स्टेशन रोड, कांठ रोड स्थित नालों की तथा शहर के कई मोहल्लों के नालियों की सफाई करा रहा है। इसमें से दिल्ली रोड समेत कई स्थानों पर नगर निगम प्रशासन नाले से निकाली गई गाद (कीचड़) का उठान भी नहीं कर सका था। रविवार हुई बारिश के बाद नाली किनारे निकाल कर छोड़ी गई काफी कीचड़ भी बरसात के पानी के फिर से बहकर नाली में चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed