फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   worker of finance company beaten

फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में घुसकर कर्मचारी को हॉकी से पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
worker of finance company beaten
मुरादाबाद सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में घुसकर तीन लोगों ने एक कर्मचारी को हॉकी से पीटकर घायल कर दिया। अन्य कर्मचारियों ने विरोध किया तो उनके साथ भी अभद्रता की गई। इसके बाद आरोपी दफ्तर में तोड़फोड़ और दस्तावेज फाड़ने के बाद चले गए। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के अवंतिका कालोनी निवासी आशीष कौशिक एक हाउसिंग फाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि कंपनी का दफ्तर सिविल लाइंस क्षेत्र में है। 28 मार्च को शाम करीब छह बजे वह दफ्तर में बैठ कर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान कांशीराम नगर निवासी वीरेंद्र, बुद्धि विहार निवासी पुनीत और सौरभ कुमार हाथों में हॉकी लेकर दफ्तर में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने आते ही आशीष को पीटना शुरू कर दिया। अन्य कर्मचारियों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी अभद्रता की गई। आरोपियों ने दफ्तर में तोड़फोड़ की और दस्तावेज भी फाड़ दिए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित ने बताया कि पूरी घटना दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed