{"_id":"65eb7f36b21f03522b09688f","slug":"women-took-charge-of-trains-and-railway-stations-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-359796-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: महिलाओं ने संभाली ट्रेन और रेलवे स्टेशन की बागडोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: महिलाओं ने संभाली ट्रेन और रेलवे स्टेशन की बागडोर
विज्ञापन
मुरादाबाद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुरादाबाद रेल मंडल में एक ट्रेन और एक रेलवे स्टेशन की बागडोर महिलाओं ने संभाली। इस ट्रेन का संचालन मुरादाबाद और गजरौला के बीच किया गया। महिलाओं के इस कार्य की यात्रियों ने भी खूब तारीफ की।
सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या (04393) को पिंक ट्रेन के रूप मे संचालित किया गया। इसके अलावा मंडल के लोधीपुर रेलवे स्टेशन को पिंक स्टेशन के रूप में प्रस्तुत किया गया। ट्रेन शुक्रवार सुबह मुरादाबाद से गजरौला के मध्य संचालित की गई। इस गाड़ी में लोको पायलट, टिकट चेकिंग स्टाफ और ट्रेन मैनेजर जैसे सभी महत्वपूर्ण कार्य महिला कर्मचारियों द्वारा किए गए। पिंक रेलवे स्टेशन लोधीपुर की पूरी बागडोर भी महिला कर्मियों के हाथों में रही ।
स्टेशन पर सभी स्टाफ जिसमें स्टेशन मास्टर द्राक्षा जहीर, प्वाइंटमैन रिशा ,गेटमैन आंचल, टिकट बुकिंग स्टाफ पूनम, रेलवे सुरक्षा बल स्टाफ में आंचल एवं ज्योति के अलावा सिग्नल एवं टेलीकॉम स्टाफ, इंजीनियरिंग स्टाफ में भी महिला कर्मचारी ही कार्यरत रहीं। लोधीपुर स्टेशन पर केवल महिलाओं की ही नियुक्ति की गई। डीआरएम राज कुमार सिंह ने गाड़ी संख्या 04393 ( मुरादाबाद – गजरौला ) पर और पिंक स्टेशन लोधीपुर पर नारी शक्ति का आवाहन करते हुए इन समस्त महिला कर्मचारियों को प्रोत्साहित करके उनका उत्साहवर्धन किया I डीआरएम ने लोधीपुर रेलवे स्टेशन पर कार्यरत महिला कर्मियों के साथ संवाद किया तथा महिला कर्मियों की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख करते हुए महिलाकर्मियों के विचारों को साझा किया। इस संवाद कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ऋचा शर्मा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अंजू सिंह और अन्य विभागों की महिला अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहीं I