फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   women taken poision

पति ने घर से निकाला तो खाया जहर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 01:12 AM IST
सार

कटघर रेलवे स्टेशन के पास रविवार सुबह एक महिला अचेत अवस्था में पुलिस को पड़ी मिली।आरोप लगाया कि पति का किसी अन्य महिला से चक्कर है।

विज्ञापन
women taken poision

विस्तार

मुरादाबाद। कटघर रेलवे स्टेशन के पास रविवार सुबह एक महिला अचेत अवस्था में पुलिस को पड़ी मिली। अस्पताल में इलाज के दौरान थोड़ा होश आने पर महिला ने बताया कि पति ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया था। आरोप लगाया कि उसके पति का किसी अन्य महिला से चक्कर चल रहा है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के समीप गश्त कर रही कटघर पुलिस ने महिला को सड़क पर बेहोशी की अवस्था में देखकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान होश आने पर महिला ने पुलिस को बताया कि वह कटघर पीरजादा की रहने वाली है। उसके पति बिजली विभाग में संविदा पर कार्यरत हैं। पति शराब पीकर अक्सर उसके साथ मारपीट करता है। उसके तीन बच्चे हैं लेकिन घर का खर्च नहीं देता है। आरोप लगाया कि पति का किसी अन्य महिला से चक्कर है। वह उससे निकाह करना चाहता है। विरोध करने पर वह मारपीट करता है। रविवार को भी सुबह उसने मारपीट कर घर से निकाला तो वह काफी क्षुब्ध हो गई। वह घर से निकलकर रेलवे स्टेशन के पास गई और चूहा मारने की दवा खरीद ली। दवा खाकर उसने जान देने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसको बचा लिया। डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed