फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   women suide

पति शराब पीकर घर लौटा तो फंदे पर झूल गई महिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
women suide
मुरादाबाद। मुगलपुरा थानाक्षेत्र में शनिवार दोपहर एक महिला का शव फंदे पर लटका मिला है। मायके वालों का आरोप है कि महिला का पति शराब पीकर घर लौटा था। पति की प्रताड़ना से परेशान होकर उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इसके अलावा पति को भी हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मुगलपुरा थानाक्षेत्र के लालबाग निवासी महेंद्र सैनी की शादी छह साल पहले कटघर थानाक्षेत्र के गोविंद नगर निवासी विद्या के साथ हुई थी। दंपती के दो बच्चे परी और कृष्णा हैं। मायके वालों का आरोप है कि महेंद्र शराब पीता है। जिस कारण उसका रोजगार भी नहीं बचा। विद्या शराब पीने का विरोध करती थी तो पति उसे प्रताड़ित करता था। पांच दिन पहले भी विद्या के साथ मारपीट की गई थी। सूचना मिलने पर विद्या मायके वाले आ गए थे। तब उन्होंने दोनों को समझाया था। महेंद्र ने भी विश्वास दिलाया था कि अब वह शराब नहीं पीएगा। समझाने के बाद मायके वाले भी अपने घर चले गए थे। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर महेंद्र फिर से नशे की हालत में पहुंचा। विद्या ने विरोध किया तो उसने उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद कमरे में सो गया। इस दौरान महिला विद्या दूसरे कमरे में चली गई और पंखे के कुंडे से दुपट्टे के सहारे झूल गई। उस वक्त दोनों बच्चे आंगन में खेल रहे थे। शनिवार शाम सात बजे सास-ससुर सब्जी बेचकर घर पहुंचे तो विद्या का शव कमरे में फंदे पर लटका हुआ था। परिजनों की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग आ गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मायके वाले मौके पर पहुुंच गए और उन्होंने सूचना देकर पुलिस बुला ली।
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची और फंदे से शव नीचे उतरवा लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया। मुगलपुरा थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed