{"_id":"5e2f50138ebc3ebfe82b1b0c","slug":"women-protest-aginst-caa-in-moradabad-city-news-mbd3378011152","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद में भी सीएए के विरोध में धरने पर बैठी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद में भी सीएए के विरोध में धरने पर बैठी महिलाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। नागरिक संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में कुछ महिलाएं शाम को मोहल्ला रहमतनगर करूला की पुलिया पर बैठ गईं। हाथ में नारे लिखी तख्तियां और बैनर लिए ये महिलाएं नागरिकता कानून को वापस लेने की मांग सरकार से कर रहीं थीं।
सोमवार सायं करीब पांच बजे मोहल्ला रहमत नगर करूला निवासी नौ-दस महिलाएं हाथ में नारे लिखी तख्तियां व बैनर लेकर करूला की पुलिया पर पहुंचीं और वहीं बैठ धरने पर बैठ गईं। ये महिलाएं नागरिकता संशोधन कानून केे खिलाफ नारे लगा रहीं थीं और उसे वापस लेने की मांग कर रहीं थीं। करीब आधे घंटे तक ये महिलाएं धरने पर बैठी रहीं। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई पर पुलिस के आते ही महिलाएं उठकर वहां से चली गईं। पुलिस उनसे कोई पूछताछ नहीं कर पाई।
सीओ कटघर पूनम सिरोही ने बताया कि शाम को कुछ महिलाओं के सीएए के विरोध में धरना देने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो वह महिलाएं अपने-अपने घर चली गईं। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारी महिलाओं का पता लगाया जा रहा है। उसके बाद आरोपी महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सूचना मिलने के बाद एएसपी दीपक भूकर भी मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। उन्होंने बताया कि सीएए के विरोध में प्रदर्शन करने वाली महिलाएं उसी मोहल्ले की हैं। उनके नाम पते आदि की जानकारी कराई जा रही है। उसके बाद ही आगे की कोई कार्रवाई की जाएगी।