{"_id":"5d4460a48ebc3e6c961a13f8","slug":"women-of-kannaujia-thakur-community-do-not-celebrate-teej","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संस्कृति: कन्नौजिया ठाकुर बिरादरी की महिलाएं नहीं मनातीं तीज, वजह है राजा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कृति: कन्नौजिया ठाकुर बिरादरी की महिलाएं नहीं मनातीं तीज, वजह है राजा की मौत
Fri, 02 Aug 2019 09:41 PM IST
Vikas Kumar
नदीम अली, अमर उजाला, संभल
नदीम अली, अमर उजाला, संभल
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 02 Aug 2019 09:41 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल के मोहल्ला हल्लू सराय में कन्नौजिया ठाकुर बिरादरी तीज उत्सव नहीं मनाती। इसके पीछे एक लंबी युद्ध से जुड़ी कहानी है। जिसमें एक राजा की इस दिन मौत हो गई थी। उसी शोक को अब तक मनाया जाता है। महिलाएं मेंहदी नहीं लगाती हैं और चूड़ियां भी उतार कर रख देती हैं। इस शोक को इस तरह मनाया जाता है मानो राजा की मौत आज ही हुई हो। एक ओर देश में इस दिन महिलाएं मेंहदी लगाकर श्रृंगार करती हैं। तो वहीं दूसरी ओर हल्लू सराय में इस उत्सव पर गमगीन माहौल होता है। पूरे देश में यह अलग शोक है। जिसको मनाया जाता है।
विज्ञापन
दरअसल संभल के मोहल्ला हल्लू सराय में कन्नौजिया ठाकुर बिरादरी के करीब 600 परिवार रहते हैं। जो तीज उत्सव पर शोक मनाते हैं। इसी मोहल्ले के बुजुर्ग भगवान दास बताते हैं कि अब से करीब 800 वर्ष पूर्व कन्नौज के राजा लाखन सिंह की पृथ्वी राज चौहान ने हत्या करा दी थी। दरअसल राजा पृथ्वी राज चौहान की बेटी बेला का विवाह कन्नौज के बिरमा के साथ हुआ था। विवाह के बाद गौना की रस्म होनी थी। गौना कराने के लिए बिरमा के साथ कन्नौज के राजा लाखन सिंह संभल आए थे। इस दौरान धोखे से बिरमा और लाखन सिंह की हत्या कर दी गई थी। इसी बात को लेकर राजा लाखन सिंह की सेना का राजा पृथ्वी राज चौहान की सेना से युद्ध हुआ। जिसमें राजा लाखन सिंह की सेना को पराजय का मुंह देखना पड़ा। जो सेना बची उस सेना के तमाम जवान वापस कन्नौज नहीं गए। वे संभल के हल्लू सराय में बस गए।
विज्ञापन
उस समय हल्लू सराय वन हुआ करता था। राजा की मौत का गम ऐसा रहा कि सेना के बचे हुए सिपाही कभी कन्नौज नहीं लौटे। उस दिन से अब तक तीज उत्सव पर राजा लाखन सिंह और बिरमा की मौत का शोक मनाया जाता है। जब कन्नौज के राजा की मौत की खबर उनके मित्र महोबा के राजा ऊदल सिंह को हुई तो वे सिरसा के राजा मलखान सिंह के साथ संभल में पृथ्वी राज से युद्ध करने के लिए आए। लेकिन पृथ्वी राज चौहान की सेना के हाथों उनकी भी मौत हो गई। बुजुर्गों की बात पर यकीन मानें तो राजा पृथ्वी राज चौहान की बेटी बेला की सती समाधि नगर में स्थित है।
विज्ञापन
बेला सती थान पर जाते हैं दर्शन को नवविवाहित जोड़े
पृथ्वी राज चौहान की बेटी बेला अपने पति बिरमा की मौत के बाद सती हो गईं थीं। जिनकी समाधि नगर के एक स्थान पर मौजूद है। वहां कन्नौज से आए ठाकुर परिवारों के नवविवाहित जोड़े दर्शन को जाते हैं। मान्यता है कि यह प्रथा पूर्व से चली आ रही है। माना जाता है कि सभी को बेला सती थान पर जाकर दर्शन करना जरूरी है। इसलिए इसको सभी निभा रहे हैं।
बेला सती थान पर जाते हैं दर्शन को नवविवाहित जोड़े
पृथ्वी राज चौहान की बेटी बेला अपने पति बिरमा की मौत के बाद सती हो गईं थीं। जिनकी समाधि नगर के एक स्थान पर मौजूद है। वहां कन्नौज से आए ठाकुर परिवारों के नवविवाहित जोड़े दर्शन को जाते हैं। मान्यता है कि यह प्रथा पूर्व से चली आ रही है। माना जाता है कि सभी को बेला सती थान पर जाकर दर्शन करना जरूरी है। इसलिए इसको सभी निभा रहे हैं।