{"_id":"629bb1558b5453207b751832","slug":"women-of-bilaspur-died-in-accident-city-news-mbd430379620","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर बाइक सवार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर बाइक सवार महिला की मौत
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में शनिवार सुबह आठ बजे तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा महिला का पति और साथ में बैठी आठ साल की पोती घायल हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया है।
पुलिस के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाली महिला मैमजादी (55) रामपुर के बिलासपुर थानाक्षेत्र के कचनाल गांव निवासी थी। वह अपने पति शकील के साथ शुुक्रवार को अमरोहा के सलारपुर गांव में रहने वाली अपनी बेटी के घर गईं थीं। दंपती के साथ इनकी आठ साल की पोती सना भी मौजूद थी। बताया जा रहा है कि शनिवार को दंपती और पोती एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। सुबह करीब आठ बजे शकील की बाइक मूंढापांडे क्षेत्र में दलपतपुर में गत्ता फैक्टरी के पास पहुंची थी। इसी दौरान पीछे से तेजी से आए ट्रक के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में शकील, उसकी पत्नी और पोती बाइक समेत सड़क पर गिर गए। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दादा, पोती घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया, जबकि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
थाना प्रभारी हिमांशु चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। हादसे के बाद चालक ट्रक दौड़ाकर भाग गया है। उसकी तलाश की जाएगी।