फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Women empowerment will happen not just through slogans but through organizational solidarity.

Moradabad News: सिर्फ नारों से नहीं सांगठनिक एकजुटता से होगी महिला सशक्तीकरण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Women empowerment will happen not just through slogans but through organizational solidarity.
मुरादाबाद। अखिल भारतीय अंबेडकर संघ की नया ग्राम पीएसी की महिला शाखा का रविवार को धुन्नू सिंह फॉर्म हाउस अवंतिका कॉलोनी में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सभी को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंची निशि बौद्ध ने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल नारों से नहीं, बल्कि संगठनात्मक एकजुटता और निरंतर प्रयासों से संभव है।
विज्ञापन

संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने पदाधिकारियों से ईमानदारी, निष्ठा और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की। राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. हरनंदन प्रसाद ने भारतीय संविधान में महिलाओं को दिए गए अधिकारों और समानता के प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आवश्यकता है कि महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर समाज में सक्रिय भूमिका निभाएं।
विज्ञापन

संघ के पूर्व अध्यक्ष एमपी मौर्य ने महिलाओं को अपने संविधान में दिए मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेतराम सिंह ने नई कार्यकारिणी को संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाखा अध्यक्ष लक्ष्मी देवी समेत सभी सदस्यों ने संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।
अध्यक्षता शाखाध्यक्ष लक्ष्मी देवी ने की व संचालन पूर्व महामंत्री रोहिताश कुमार ने किया।
इस मौके पर मेघराज सिंह, डॉ मिलिंद सेन, सुनील कुमार, सत्य प्रकाश, शिवम बौद्ध, रविंद्र सिंह, जानकी सिंह, कमलेश देवी, मंजू सागर, रेखा रानी, मुन्नी देवी, किरन लता, संतोष देवी सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed