फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Women created an uproar demanding the removal of a liquor shop, stating that domestic quarrels have increased and the youth are being led astray.

Moradabad News: शराब की दुकान हटाने को महिलाओं ने किया हंगामा, बोलीं - घरों में बढ़े लड़ाई-झगड़े, बिगड़ रहे युवा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Women created an uproar demanding the removal of a liquor shop, stating that domestic quarrels have increased and the youth are being led astray.
कांठ। पेली विश्नोई गांव से शराब की दुकान हटाए जाने की मांग को लेकर महिलाओं ने बुधवार को शराब की दुकान के सामने हंगामा करते हुए धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी की। उन्होंने बताया कि शराब की दुकान होने से घरों में लड़ाई-झगड़े बढ़ गए हैं। युवा बिगड़ रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानीं। हंगामा बढ़ता देख मौके पर पहुंचे एसडीएम और नायब तहसीलदार के आश्वासन पर महिलाओं ने धरना-प्रदर्शन खत्म किया।
विज्ञापन

गांव पेली बिश्नोई में मुरादाबाद-बिजनौर जनपद की सीमा पर देसी शराब की दुकान है। गांव की महिलाओं ने शराब की दुकान को हटाने के लिए पिछले दिनों दो बार तहसील में एसडीएम को प्रार्थना-पत्र दिया था। एसडीएम ने इस संबंध में अपनी ओर से एक पत्र आबकारी विभाग को भेजा था और शराब की दुकान के आसपास लड़ाई-झगड़ों और शरारती तत्वों के होने की शिकायत पर पुलिस ड्यूटी के निर्देश भी दिए थे। लेकिन महिलाओं का कथित आरोप है कि इसके बाद भी कुछ कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

बुधवार को नाराज महिलाएं पोस्टर-बैनर लेकर शराब की दुकान के सामने पेली बिश्नोई-हिरनपुरा मार्ग पर पहुंचीं और धरना-प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी करने लगीं। सूचना पाकर हल्का उपनिरीक्षक विवेक कसाना पहुंचे और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानीं। इसके बाद थाने से महिला उपनिरीक्षक सोनम, उपनिरीक्षक सुभाष धनकड़, मोनू शर्मा आदि भी फोर्स के साथ पहुंच गए। काफी देर तक महिलाओं का समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह शराब की दुकान को यहां हटवाने की मांग की अड़ी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद नायब तहसीलदार सिद्धार्थ सक्सेना पहुंचे और महिलाओं से बात की, लेकिन वह फिर भी अपनी मांग पर अड़ी रहीं। हंगामा बढ़ता देख मौके पर पहुंची एसडीएम स्निग्धा चतुर्वेदी को महिलाओं ने बताया कि शराब की दुकान होने से बच्चों और लोगों पर गलत असर पड़ रहा है। इससे आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। एसडीएम ने पुनः दुकान के पास निरंतर पुलिस ड्यूटी के निर्देश दिए। साथ ही दुकान के कर्मचारी को भी अव्यवस्था पर फटकार लगाई। उन्होंने महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत करते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाओं ने धरना-प्रदर्शन को खत्म किया।
------
वर्जन
....
कांठ के गांव पेली बिश्नोई में शराब की दुकान नियमानुसार संचालित है। संचालक द्वारा लाइसेंस भी लिया हुआ है। जिस समय यह दुकान स्थापित हुई थी, उस वक्त किसी ने विरोध नहीं किया था। अब विरोध कर रहीं महिलाओं की शिकायत है कि दुकान देर तक खुलती है, इस संबंध में संबंधितों को निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित समय के बाद दुकान किसी भी दशा में न खुले। इसी के साथ पुलिस निगरानी को कहा गया है।- रजनीश प्रताप सिंह, आबकारी निरीक्षक

...
पेली बिश्नोई में शराब का दुकान की विरोध कर रहीं महिलाओं को मौके पर पहुंचकर समझा-बुझाकर शांत किया गया है। इस संबंध में जो भी नियम विरुद्ध हैं, उसकी जांच कराई जाएगी। दुकान के स्वामी को भी बृहस्पतिवार को तहसील बुलाया गया है। दुकान में खुली खिड़की को बंद कराने के साथ ही सीसीटीवी कैमरों को हर वक्त संचालित रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में आबकारी विभाग के अधिकारियों से भी बात हुई है। पहले भी विभाग को पत्र भेजा जा चुका है। - स्निग्धा चतुर्वेदी एसडीएम, कांठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed