फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   women cheated by fraud

जेवर बैग में रख कर ग्यारह कदम आगे चलिए, महिला वापस लौटी तो बैग संग ठग गायब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
women cheated by fraud
मुरादाबाद। सब्जी खरीदकर घर लौट रही अकेली महिला को दो ठग रास्ते में मिल गए। उन्होंने महिला से कहा कि आपको शुगर और कैंसर की परेशानी है। महिला उनकी बातें सुनकर रुक गई। तब आरोपियों ने महिला से बैग में जेवर रखवा लिए। कहा कि बैग जमीन पर रखकर ग्यारह कदम आगे चलिए। सारी बीमारियां खत्म हो जाएंगी। महिला 11 कदम चली और फिर पीछे मुड़कर देखा तो ठग बैग लेकर फुर्र हो चुके थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ठगों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के आवास विकास कॉलोनी निवासी श्याम बिहारी सिंह कलक्ट्रेट में तैनात हैं। उनकी पत्नी शोभारानी शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे गुरहट्टी सब्जी मंडी से सब्जी खरीदने गई थी। सवा दो बजे के करीब वह सब्जी खरीदकर घर लौट रहीं थीं। अभी महिला जेल के सामने से गुजर रही थी। इसी दौरान पीछे से दो युवक आ गए। उन्होंने महिला को देखकर कहा कि आप बीमारी से परेशान हैं। महिला ने जवाब नहीं दिया तो फिर से बोले कि आपको शुगर और कैंसर की परेशानी है। ये बात सुनकर महिला रुक गई। बोली कि आप कौन हो। आरोपियों ने महिला को रोक लिया। बोले कि दो मिनट में सभी बीमारी दूर हो जाएंगी। आप अपने सभी जेवर बैग में रखकर 11 कदम आगे चलिए। महिला उनकी बातों में आ गई।
विज्ञापन

उसने अपने तीन हजार रुपये, सोने की तीन अंगूठी, मंगलसूत्र बैग में रख दिए। इसके आरोपियों ने बैग सड़क पर रखवा लिया। महिला ग्यारह कदम चलने के बाद वापस आई तो बैग और दोनों युवक गायब थे। कुछ देर तो महिला समझ ही नहीं पाई। इसके बाद राहगीर और दुकानों को घटना की जानकारी दी। महिला ने अपने पति को कॉल किया और मौके पर बुला लिया। इसके बाद सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए और महिला से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ठगों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाई अलर्ट के बीच वारदात कर भाग गए आरोपी
जुमे की नमाज को लेकर शुक्रवार को हाई अलर्ट जारी था। हर चौराहे पर पुलिस बल तैनात था। इसके अलावा अधिकारी भी भ्रमण पर थे। बावजूद इसके आरोपी महिला से नकदी और जेवर ठगने के आसानी से भाग गए।
बाइक पर सवार होकर भागे हैं आरोपी ठग
ठगों ने इस जिस जगह ठगी की घटना की है। उसके आस पास दुकानें हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। जिससे पता चला है कि आरोपियों का एक साथी पहले से बाइक लेकर खड़ा था। महिला के जेवर ठगने के बाद दोनों आरोपी अपने साथी की बाइक पर बैठे और फरार हो गए।

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में एक महिला के साथ ठगी हुई है। इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी ठगों की तलाश शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से आरोपी ठगों की पहचान कराई जा रही है।
आशुतोष तिवारी, सीओ सिविल लाइंस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed