फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Women became alert in view of corona infection, banning movement

कोरोना संक्रमण को देखते हुए महिलाएं हुईं सतर्क, आवाजाही पर लगा रहीं रोक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
Women became alert in view of corona infection, banning movement
मुरादाबाद। तेजी से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। हर रोज अस्पतालों में अव्यवस्थाओं की खबर और संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने से महिलाएं सतर्क हो गईं हैं। महिलाओं ने अपनी और परिवार की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना शुरू कर दिया है। बच्चों के बेवजह बाहर घूमने पर पाबंदी लगा दी है। घर के गेट पर ही सैनिटाइजेशन की व्यवस्था है। सब्जी आदि आने पर पहले उसे गर्म पानी में धोया जा रहा है। अमर उजाला ने शहर की कुछ गृहणियों से बात की तो यह बात सामने आई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बाद से ही महिलाओं ने घरों में आवाजाही पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन शुरू कर दिया था। अब जैसे जैसे संक्रमण बढ़ने की खबरें आने लगीं तो उन्होंने खुद भी बाजार जाना छोड़ दिया, वहीं बच्चों के भी घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी है। रिश्तेदारों को भी अपने अपने घरों में ही रहने की सलाह दे रही हैं। इसके अलावा बच्चों की सुरक्षा का विशेष तौर पर ध्यान रखा जा रहा है। संक्रमण से बचाव के लिए उन्हें घर पर ही इनडोर खेल खेलने की छूट दी गई है। बाहर से आने वाले परिवार के अन्य सदस्यों को भी सुरक्षित रखने के लिए घर के गेट पर ही सैनिटाइजर की व्यवस्था की है। परिवार को सुबह शाम काढ़ा बनाकर दिया जा रहा है, जिससे लोगों में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने के साथ ही खांसी, जुकाम से बचाया जा सके। किसी के भी बाहर से आने पर बिना सैनिटाइजेशन के घर में आने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन

संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, इसलिए बच्चों पर विशेष ध्यान देना पड़ रहा है। बाहर से आने पर हर किसी के हाथ सैनिटाइज करवाती हूं। इससे संक्रमण से बचाव हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वाती गुप्ता, गृहिणी- साकेत कॉलोनी
कोरोना की दूसरी लहर काफी भयावह है। बच्चे बाहर खेलने जाएंगे तो संक्रमण हो सकता है, इसलिए इनडोर गेम की व्यवस्था की है। इसके अलावा मैंने खुद पड़ोस के घरों से दूरी बना ली है। कोरोना के खत्म होने तक घर में ही सुरक्षित हूं।
डॉ. निधि अग्रवाल, गृहिणी
सब्जियों आदि को घर के अंदर लाने से पहले गर्म पानी से धुल रही हूं। उसके बाद ही अंदर रखती हूं। परिवार के सभी सदस्यों के खानपान पर भी विशेष ध्यान दे रही हूं। संक्रमण से ऐसे ही निपटा जा सकता है।

तनु प्रिया, मानसरोवर कॉलोनी
परिवार के सभी सदस्यों का विशेष ध्यान दे रही हूं। सुबह शाम काढ़ा के साथ ही खाने में हरी सब्जियों को उपयोग करती हूं। शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने वाले तत्वों के सेवन के साथ ही बच्चों को लापरवाही बरतने पर रोकती हूं।
अंसुल, रेलवे कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed