फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman's death under suspicious circumstances

Moradabad News: संदिग्ध हालत में महिला की मौत, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Woman's death under suspicious circumstances
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र के मंगूपुरा गांव में शुक्रवार रात एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर मायके वाले ससुराल में आ गए और उन्होंने पति और उसके परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। शनिवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है।

संभल जनपद के असमोली थाना क्षेत्र के औवरी निवासी मोहम्मद रहीस ने बताया कि आठ साल पहले उसकी बहन रहमत जहां की शादी मझोला के मंगूपुरा निवासी सद्दाम के साथ हुई थी। भाई का आरोप है कि शादी के बाद से ही सद्दाम और उसके परिवार के लोगों ने दहेज के लिए रहमत जहां को परेशान करना शुरू कर दिया था। सद्दाम रहमत जहां पर दबाव बनाता था कि वह अपने मायके से पैसे लेकर आए। उसे ट्रक खरीदना है। कई बार रहमत जहां अपने मायके वालों से रकम लेकर आई थी। तीन बच्चे पैदा होने के बाद ही सद्दाम और उसके परिवार वालों के व्यवहार में अंतर नहीं आया। शनिवार सुबह मोहम्मद रहीस को सूचना मिली कि तुम्हारी बहन की मृत्यु हो गई है। मायके वाले ससुराल पहुंच गए लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। भाई का आरोप है कि पति ने अपने परिवार के साथ मिलकर उसकी बहन की हत्या की है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed