फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   woman ward had free for Ex MLA

पूर्व विधायक के लिए खाली कराया महिला वार्ड

Mon, 21 Mar 2016 03:15 AM IST
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 21 Mar 2016 03:15 AM IST
विज्ञापन
woman ward had free for Ex MLA
पूर्व विधायक उस्मान उलहक - फोटो : अमर उजाला
हत्या के एक मामले में जिला जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व विधायक उस्मानुल हक के लिए जिला अस्पताल की व्यवस्था ही बदल दी गई। अस्पताल के फर्स्ट फ्लोर पर पूरा महिला सर्जिकल वार्ड ही खाली करा दिया गया। वार्ड के सभी बेडों पर विधायक के समर्थकों ने कब्जा कर लिया। वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन


हुआ यूं कि जेल में सजा काट रहे मुरादाबाद देहात के पूर्व विधायक उस्मानुल हक की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। जेल के डाक्टरों के मुताबिक उन्हें सर्वाइकल की शिकायत थी। इलाज के लिए जिला अस्पताल से आर्थों सर्जन डा. पीएन टंडन को बुलाया गया था। उनकी सलाह पर उस्मानुल हक को शाम चार बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


मरजेंसी वार्ड में रखने के बाद उन्हें रविवार को अस्पताल के फर्स्ट फ्लोर स्थित महिला सर्जिकल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। इसके लिए पूरे वार्ड को खाली करा दिया गया। वार्ड के आठों बेडों पर पूर्व के विधायक के लोगाें ने कब्जा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लोग पूर्व विधायक साथ बेडों पर आराम फरमा रहे हैं। वहीं वार्ड के बाहर भी इनके लोगाें का ही कब्जा है। जिसे लेकर दूसरे वार्डों में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों को खासी परेशानी हो रही है। लेकिन पूर्व विधायक के रसूख के आगे अस्पताल प्रशासन असहज है। 

 

इमरजेंसी में पूर्व विधायक से मिलने वाले ज्यादा आ रहे हैं। इससे दूसरे मरीजाें को परेशानी हो रही थी। इसलिए उन्हें सर्जिकल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। फिलहाल वार्ड में कोई मरीज पहले से भर्ती नहीं था। सोमवार को चेकअप के बाद तय किया जाएगा कि उनका क्या ट्रीटमेंट करना है। 
- डा. वीके खरे, सीएमएस, जिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed