फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman tampered with entering the house

Moradabad News: घर में घुसकर महिला से की छेड़खानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 06:57 AM IST
विज्ञापन
Woman tampered with entering the house
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र में घर में घुसकर एक महिला के साथ आरोपी ने छेड़खानी की। विरोध करने पर उसने अपने पिता और भाई के साथ मिलकर महिला की पिटाई की। इस मामले में महिला की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

मझोला थाना क्षेत्र की महिला 18 जून की रात करीब 9 बजे घर में अकेली थी। इसी दौरान लोधीपुर जवाहरनगर निवासी आरोपी राजकुमार घर में घुस गया। वह नशे में था। उसने महिला के साथ छेड़खानी की। इसी दौरान महिला का पति आ गया और उसे महिला को बचाया। इसी दौरान आरोपी राजकुमार भाग गया और थोड़ी देर बाद वह अपने भाई विशाल, पिता धर्मपाल, जितेंद्र और शंकर सिंह के साथ लाठी-डंडा लेकर दोबारा महिला के घर में घुस आया। आरोप है कि महिला और उसके पति के साथ मारपीट की। जिसमें पति-पत्नी घायल हो गए। इसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग गए। मझोला थाना प्रभारी केके वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed