फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   woman sexual harassment by seven to eight man afer Hostage to lover in amroha

यूपी: सात युवकों ने प्रेमी को बंधक बनाकर प्रेमिका से की हैवानियत, आपबीती सुनकर पुलिस हैरान

Sun, 09 Aug 2020 01:54 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 09 Aug 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
woman sexual harassment by seven to eight man afer Hostage to lover in amroha
फाइल फोटो
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आदमपुर थाना क्षेत्र में प्रेमी को बंधक बनाकर प्रेमिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की गई है। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बताते हैं कि आदमपुर थाना इलाके के गांव की 25 वर्षीय महिला की करीब पांच साल पूर्व शादी हुई थी, लेकिन उसका गांव के अपनी ही बिरादरी के युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। 
विज्ञापन


बताते हैं कि तीन अगस्त को शादीशुदा प्रेमिका प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर उसके गांव के नजदीक से गुजर रही थी। आरोप है कि इस दौरान प्रेमी के गांव के ही छह से सात युवक मिल गए। उन्होंने बाइक को रोक लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमी के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे बंधक बना लिया। इसके बाद प्रेमी के सामने ही प्रेमिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। शनिवार को थाने पहुंची प्रेमिका ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की। 

 

आरोप है कि इससे पहले दड़ियाल चौकी पर इसकी शिकायत की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने पर अब थाने में कार्रवाई की मांग को लेकर गुहार लगाई है। 
दुष्कर्म की शिकायत लेकर युवती थाने पहुंची थी। उसके साथ में नशे की हालत में प्रेमी था। वह घटना का दिन भी ठीक से नहीं बता पा रहे थे। मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच पड़ताल की जा रही है।-पंकज कुमार वर्मा, थाना अध्यक्ष आदमपुर।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed