{"_id":"66007409e1cc1a4f1102d944","slug":"woman-returning-home-on-holi-with-her-husband-dies-in-accident-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-369340-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पति के साथ होली पर घर लौट रही महिला की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पति के साथ होली पर घर लौट रही महिला की हादसे में मौत
विज्ञापन
मूंढापांडे (मुरादाबाद)। थाना क्षेत्र में हाईवे पर सिरोहा बाजे के पास रविवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार महिला कृष्णा देवी (33) की मौत हो गई जबकि उसके पति और दो बच्चे घायल हो गए। हादसे के समय पति पत्नी अपने बच्चों को लेकर होली पर घर लौट रहे थे।
बरेली जनपद के मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव गहवरा निवासी राजेश कुमार दिल्ली में मजदूरी करता है। राजेश दिल्ली में ही परिवार के साथ किराये के मकान में रहता है। होली मनाने राजेश अपने घर लौट रहा था। राजेश के साथ बाइक पर उसकी पत्नी कृष्णा देवी (33), बेटा तरुण (7) और बेटी हिमांशी(5) सवार थे। सुबह करीब 11 बजे दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर सिहोरा बाजे गांव के पास इनकी बाइक में पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी।
इस हादसे में कृष्णा देवी की मौत हो गई जबकि राजेश और उसके दोनों बच्चे घायल हो गए। मूंढापांडे थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। राजेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है।