फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Asmat looted by getting intoxicated in cold drink in Moradabad

Moradabad News: कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर लूटी अस्मत, वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, कैश और गहने भी ऐंठे

Fri, 21 Apr 2023 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Fri, 21 Apr 2023 01:54 AM IST
सार

आरोपी ने  रुद्रपुर, हल्द्वानी, किच्छा और दिल्ली में भी अपने साथ रखा। पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिया। 

विज्ञापन
Asmat looted by getting intoxicated in cold drink in Moradabad
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुरादाबाद में सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने रुद्रपुर निवासी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने सिविल लाइंस थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


पीड़ित महिला ने उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के रमपुरा रुद्रपुर वार्ड-6 निवासी राकेश के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें महिला ने बताया कि उसकी बहन रामपुर की एक कॉलोनी में रहती है। एक जून 2021 को वह अपनी बहन के घर गई थी। वहां उसकी मुलाकात बहन की ननद के बेटे राकेश से हो गई थी। 25 अक्तूबर 2021 को  राकेश मुरादाबाद आया और उसने बुध बाजार के होटल में मिलने के लिए महिला को बुला लिया था। 

विज्ञापन

 


आरोप है कि वहां उसने पीने के लिए कोल्डड्रिंक दी। जिसके बाद पीड़िता बेहोश हो गई। जब होश में आई तो राकेश उसके मुंह पर पानी छिड़क रहा था। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने धमकी दी थी कि उसने मोबाइल में वीडियो बना लिया। इसके बाद उस वीडियो की मदद से आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी के कहने पर 7 जनवरी 2022 को पीड़िता घर ने डेढ़ लाख रुपये और अपने जेवर भी उसे दे दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आरोपी उसे अपने साथ रुद्रपुर, हल्द्वानी, किच्छा और दिल्ली में भी अपने साथ रखा। पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed