फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman raped after intruder enters her home; victim attempts suicide

Moradabad News: घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, पीड़िता ने की आत्महत्या की कोशिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Woman raped after intruder enters her home; victim attempts suicide
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला से चंद्र नगर लोकोशेड निवासी राजेश सैनी (48) ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर बेटे का जान से मारने की धमकी दी। आहत होकर महिला ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने पीड़िता के बेटे की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पीड़िता के बेटे ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर बताया कि 21 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 12 बजे सिविल लाइंस के भोगपुर मिठौनी गली नंबर तीन चंद्र नगर लोकोशेड निवासी राजेश सैनी उसके घर घुस गया और धमकाकर उसकी मां के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने किसी से शिकायत करने पर उसके बेटे की हत्या करने की धमकी भी दी। इससे महिला मानसिक रूप से परेशान हो गई।
विज्ञापन

दुष्कर्म की घटना और बेटे की हत्या की धमकी मिलने से परेशान महिला ने जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन अस्पताल ले गए और उपचार कराया। तबीयत में सुधार होने पर परिजनों ने पूछा तो महिला ने घटना के बारे में बताया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि आरोपी राकेश सैनी के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देना और आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed