फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman murdered over dispute over farm ridge

खेत की मेड़ पर विवाद: महिला की फावड़ा मारकर काटी गर्दन, जेठ समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 28 Oct 2023 11:20 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 28 Oct 2023 11:20 PM IST
सार

महिला की हत्या के मामले में जेठ समेत चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हत्या की यह वारदात कोतवाली क्षेत्र के कपनेरी गांव की है।

विज्ञापन
Woman murdered over dispute over farm ridge
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेड़ को लेकर हुए विवाद में एक महिला को पहले फावड़ा मारकर गर्दन काट दी। इस पर भी संतोष नहीं हुआ तो हत्यारोपियों ने महिला के सिर में गोली मार दी। लहुलुहान महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच बचाव को आए महिला के नंदोई को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी लोग मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


इस मामले में मृतका के जेठ समेत चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हत्या की यह वारदात कोतवाली क्षेत्र के कपनेरी गांव की है। गांव निवासी 45 वर्षीय छत्रवती और उसके जेठ कल्याण राय का खेत एक दूसरे के बराबर है। शनिवार को दोपहर 1 बजे जेठ ने अपने खेत में पापुलर के पेड़ कटवाए थे।
विज्ञापन


शनिवार को महिला अपने सबसे छोटे बेटे सुमित, पुत्री अनु और भंवरका निवास रिश्ते के नंदोई लालता प्रसाद के साथ खेत पर धान की फसल के गठ्ठे बांध रही थी। दोपहर एक बजे उसका जेठ कल्याण राय, जेठानी मातौश्री, अपने दोनो पुत्र के पी गंगवार और प्रशांत के साथ खेत पर पहुंचा। महिला ने जेठ से खेत की मेढ़ को सीधी करने के लिए कहा। मेढ़ को लेकर उनके बीच कहा सुनी हो गई। जेठ, जेठानी और उनके दोनों पुत्रों ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी। बीच बचाव करने आए नंदोई, पुत्र और पुत्री के साथ भी मारपीट की। आरोप लगाया कि प्रशांत और के पी ने महिला पर फावड़े से 6 से 7 ताबड़तोड़ प्रहार कर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला को बचाने आए ननदोई को भी फावड़े से हमला कर घायल कर दिया। फावड़े से ताबड़तोड़ प्रहार करने से महिला की गर्दन कट गई और उसके बाद जेठ ने तमंचे से महिला के सिर में गोली मार दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मां को गोली लगता देख उसका पुत्र और पुत्री डर कर वहां से दौड़ते हुए गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। इसी दौरान हमलावर वहां से भाग गए। सूचना पर सीओ के एन आनंद, कोतवाल भानु सिंह और चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे।

मौके पर पहुंचकर एसपी राजेश द्विवेदी ने कोतवाल को संबंधित कार्रवाई के निर्देश दिए। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए सेंपल लिए। पुलिस ने मृतक के के घायल नंदोई लालता प्रसाद को उपचार के लिए एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया गया। मृतक महिला के सबसे छोटे पुत्र सुमित की तहरीर के आधार पर कल्याण राय उनकी पत्नी मातोश्री तथा दोनों पुत्र केपी गंगवार और प्रशांत गंगवार के खिलाफ के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है


महिला की फावड़े से हमला कर और गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। मृतक महिला के सबसे छोटे पुत्र सुमित की तहरीर के आधार पर कल्याण राय उनकी पत्नी मातोश्री तथा दोनों पुत्र केपी गंगवार और प्रशांत गंगवार के खिलाफ के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम दविश दे रही है। - के एन आनंद (सीओ)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed