बीवी ने पकड़ ली ऐसी जिद: थाने में पति शर्म से हो गया पानी-पानी...महिला का हठ देख लोग सन्न; समझाने पर भी न मानी
महिला के इस कदम से उसका पति और उसके परिवार वाले भी थाने पहुंच गए। उन्होंने महिला को समझाने-बुझाने की लाख कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के पाकबड़ा थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। एक महिला अपने पति और पांच साल के बेटे को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। पुलिस ने पति और पत्नी को उनके परिजनों को बुलाकर सौंप दिया है और प्रेमी को हिरासत में ले लिया है।
थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक की शादी सात साल पहले अमरोहा जिले के डिडौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ हुई थी। दंपती का पांच साल का एक बेटा है। सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन पिछले कुछ समय से महिला का अमरोहा के चककाललेट निवासी युवक से प्रेम संबंध हो गए।
महिला ने प्रेमी के साथ रहने की जिद पकड़ ली। मंगलवार को वह अपने प्रेमी के साथ पाकबड़ा थाने पहुंच गई और पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया। प्रेमी के साथ जाने की बात कही। महिला के इस फैसले से थाने में मौजूद सभी लोग सन्न रह गए।
यह भी पढ़ें- नशे में पति की बर्बरता: आधी रात दो युवकों को घर लेकर पहुंचा, पत्नी से की ऐसी फरमाइश... देरी होने पर सिर फोड़ा
महिला के इस कदम से उसका पति और उसके परिवार वाले भी थाने पहुंच गए। उन्होंने महिला को समझाने-बुझाने की लाख कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने महिला को अपने बेटे और परिवार के भविष्य के बारे में सोचने की सलाह दी, लेकिन महिला अपनी बात पर अड़ी रही।
महिला का कहना था कि उसने अपना फैसला ले लिया है और वह किसी भी कीमत पर अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी। थाना प्रभारी ने बताया दोनों को समाझने का प्रयास किया जा रहा है। पति पत्नी परिजनों के साथ चले गए हैं।
संबंधित वीडियो-