नशे में पति की बर्बरता: आधी रात दो युवकों को घर लेकर पहुंचा, पत्नी से की ऐसी फरमाइश... देरी होने पर सिर फोड़ा
पीड़ित महिला ज्योति का आरोप है कि 20 जून की रात करीब 1 बजे उसके पति रोबिन सिंह घर पहुंचे। साथ में उनकी बुआ का लड़का छवि निवासी पलवल व एक अन्य विशु निवासी चिपियाना बुजुर्ग भी थे। तीनों कहीं से शराब पीकर घर आए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर कोतवाली क्षेत्र के कुरैब गांव में एक महिला को देर रात खाना बनाने में देरी करना भारी पड़ गया। आरोप है कि शराब पति ने अपनी बुआ के लड़के व एक अन्य के साथ मिलकर महिला के साथ मारपीट की। पीड़िता का कहना है कि बच्चा जग जाने के कारण देरी हुई। अब पीड़िता ने आरोपी पति समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
पीड़ित महिला ज्योति का आरोप है कि 20 जून की रात करीब 1 बजे उसके पति रोबिन सिंह घर पहुंचे। साथ में उनकी बुआ का लड़का छवि निवासी पलवल व एक अन्य विशु निवासी चिपियाना बुजुर्ग भी थे। तीनों कहीं से शराब पीकर घर आए थे।
देर रात पति ने खाना बनाने को बोला तो वह खाना बनाने लगी, लेकिन इसी बीच उसका 14 माह का बेटा उठ गया। वो रोने लगा। उसको चुप कराकर सुलाने में देरी हो गई। आरोप है कि इस बात से नाराज होकर पति ने गाली-गलौज शुरू कर दी और डंडा व सरिया से मारपीट की।
छवि और विशु ने उसके हाथ पकड़ लिए। उन दोनों ने भी उसके साथ मारपीट की। चचेरी बहन बचाने आई, लेकिन उसे धक्का देकर अलग कर दिया। पीटने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने अगले दिन अपने पिता को जानकारी।
परिजनों ने पारिवारिक मामला होने के कारण समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी पति नहीं माना। परेशान होकर महिला ने पति व दो अन्य पर केस दर्ज कराया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
संबंधित वीडियो-
यह भी पढ़ें- UP: एंटी रेबीज इंजेक्शन लगने के बाद भी छह साल के बच्चे की मौत, तीनों डोज ली थीं, जांच में संक्रमित भी मिला