{"_id":"6a567398ee38fe5f18025d58","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-thakurdwara-news-c-280-1-smbd1010-100849-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
Tue, 14 Jul 2026 11:06 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
भगतपुर। थाना क्षेत्र के गांव टाह मदन स्थित एक अपंजीकृत क्लीनिक में जनपद रामपुर के थाना टांडा क्षेत्र के ग्राम भोला नंगला निवासी 40 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला ने सोमवार को एक बच्चे को जन्म दिया था। मौत की जानकारी होने पर परिजनों ने हंगामा किया व पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। समाचार भेजे जाने तक इस मामले में तहरीर नहीं दी गई थी।
परिजनों के अनुसार महिला को प्रसव पीड़ा होने पर भगतपुर क्षेत्र के ग्राम टाह मदन स्थित एक क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि चिकित्सकों द्वारा लापरवाही से महिला का प्रसव कराया गया जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने क्लीनिक पर हंगामा कर दिया। महिला की मौत के बाद आरोपी क्लीनिक संचालक अपने क्लीनिक पर ताला लगाकर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।