{"_id":"6797fcd24333f469310becbd","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-parents-accuse-her-of-murder-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-571299-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के भोला सिंह की मिलक में सोमवार दोपहर एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने माैके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मृतका के पिता ने तहरीर दी है।
संभल जनपद के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के अतौरी गांव निवासी फूल सिंह की बेटी रूबी (24) की शादी तीन साल पहले मझोला के भोला सिंह की मिलक निवासी नीलकमल के साथ हुई थी। पति और ससुराल वालों ने पुलिस को बताया कि दोपहर करीब दो बजे रूबी कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से लटक गई। परिजन उसे नीचे उतारकर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर रूबी के मायके वाले भी आ गए।
रूबी के पिता ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह करीब नौ बजे बेटी ने उन्हें फोन किया था। उसने बताया कि पति और ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान कर रहे हैं। इन्हें जमीन या फिर रुपये दे दीजिए। मांग पूरी न होने पर मेरी जान जा सकती है। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।