फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman dies, two injured after rosewood tree falls on scooty

स्कूटी पर शीशम का पेड़ गिरने से महिला की मौत, दो घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Woman dies, two injured after rosewood tree falls on scooty
भगतपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम पदिया नंगला के पास काशीपुर-दलपतपुर मार्ग पर शनिवार की दोपहर एक स्कूटी पर अचानक एक शीशम का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी ठाकुरद्वारा ले जाया गया जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

महानगर मुरादाबाद के थाना नागफनी क्षेत्र के नवाबपुरा निवासी अनीस अपनी पत्नी जीनत व सास रोशन जहां उर्फ कल्लो बेगम के साथ स्कूटी से उत्तराखंड के काशीपुर से अपने घर मुरादाबाद आ रहे थे। भगतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पदिया नंगला के पास जैसे ही यह लोग पहुंचे तभी बारिश के दौरान एक शीशम का पेड़ इनकी स्कूटी पर गिर गया। पेड़ गिरने से तीनों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी ठाकुरद्वारा भिजवाया, जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने जीनत (32) को मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद काफी संख्या में परिजन ठाकुरद्वारा पहुंचे व शव एवं घायलों को मुरादाबाद ले आए। परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई से इनकार किया है। बताया कि अनीस काशीपुर में अपने भाई के घर गया था। मृतका के छह बच्चे हैं। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed