फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman dies in road accident, husband injured

सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in road accident, husband injured
कुंदरकी में हाईवे पर हादसे के बाद जमा लोगों की भीड़ - फोटो : BILARI
मुरादाबाद-आगरा रोड पर ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। हादसे के चलते लोगों की भीड़ जमा होने से हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ, जिसके राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार दोपहर मुरादाबाद शहर के मुगलपुरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला वारसी नगर जामा मस्जिद में गली नंबर चार निवासी मोहम्मद असलम पत्नी परवीन जहां (35) को दवाई दिलाने के लिए कुंदरकी जा रहे थे। साथ में मां की गोद में मासूम बेटी भी थी। जब उनकी बाइक मैनाठेर थाना क्षेत्र में मुरादाबाद आगरा रोड स्थित ग्राम नूरपुर के निकट से गुजर रही थी, तभी पीछे से तेज गति से आए ट्रक ने बाइक को रौंदा दिया। इस सड़क हादसे में परवीन की मौत हो गई, जबकि उसके पति मोहम्मद असलम के चोटें आई हैं। घायल को सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां पर चिकित्सक ने गंभीर रूप से घायल परवीन को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मैनाठेर पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंच गई और शव को कब्जे में लेने के बाद पंचनामे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को शव दे दिया जाएगा। उधर हादसे को अंजाम देने वाला आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार है। मैनाठेर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मैनाठेर कोतवाल अमरनाथ वर्मा का कहना है कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर फरार ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मां की मौत के बाद बिलखती रही मासूम बेटी
सड़क हादसे में महिला की मौत से उसकी मासूम बेटी रोते बिलखते बेहाल हो गई, जिसको परेशान पिता मोहम्मद असलम संभालते हुए नजर आए। मासूम बेटी मां के प्यार से हमेशा के लिए महरूम हो गई। बेटी को बिलखता देखकर परिजनों और सगे संबंधियों की आंखों से आंसू छलक आए। वहीं गनीमत इस बात की रही कि हादसे में मां की गोद में बैठी बेटी को खरोंच तक नहीं आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed