{"_id":"5f7a37e28ebc3e1a231efe3d","slug":"woman-dies-due-to-bike-slpping-city-news-mbd364894782","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक फिसलने से घायल एएनएम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक फिसलने से घायल एएनएम की मौत
Mon, 05 Oct 2020 09:02 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 09:02 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद। उत्तराखंड के जसपुर से पुत्र के साथ बाइक से भांजे की गोद भराई रस्म में शामिल होने मुरादाबाद आ रही एक एएनएम बाइक फिसल जाने से घायल हो गई। उसे गंभीर हालत में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जनपद के जसपुर निवासी राजकुमारी ठाकुरद्वारा पीएचसी पर एएनएम हैं। रविवार सायं वह अपने छोटे बहनोई सरस्वती विहार कॉलोनी निवासी भाकपा (माले) नेता रोहिताश राजपूत के पुत्र गौरव की सोमवार को होने वाली गोद भराई रस्म में शामिल होने के लिए अपने छोटे बेटे पंकज के साथ बाइक से शहर आ रहीं थीं।
बताया जाता है कि इस दौरान भोजपुर थाना क्षेत्र के धार नगला के निकट सड़क पर पड़ी गिट्टी से उनकी बाइक फिसल कर गिर गई। जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। साथ ही पुत्र भी मामूली रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में पुत्र ने कुछ राहगीरों की मदद से एक प्राइवेट वाहन के माध्यम से उन्हें शहर के ठाकुरद्वारा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ देर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सरस्वती विहार कॉलोनी स्थित उनके रिश्तेदार के घर पहुंचते ही वहां खुशी मातम में तब्दील हो गई। सूचना मिलने पर एएनएम के परिवार के अन्य लोग भी ऊधम सिंह नगर से यहां पहुंच गए हैं।