फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman dies and daughter injured after debris from roof of house falls

Moradabad News: घर की छत का मलबा गिरने से महिला की माैत, बेटी घायल

Fri, 04 Jul 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 04 Jul 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Woman dies and daughter injured after debris from roof of house falls
कुंदरकी। कुंदरकी नगर के मोहल्ला सादात पश्चिमी में बृहस्पतिवार की दोपहर करीब तीन बजे पल्लेदार नसीम के मकान के जर्जर लिंटर का मलबा गिरने से मुरादाबाद की चक्कर की मिलक निवासी फरमूदी (65) पत्नी अमीर हुसैन की मौत हो गई जबकि उनकी बेटी शन्नो पत्नी नसीम गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद ले जाया गया है। फरमूदी कुंदरकी में अपने बेटी शन्नो के घर को आई हुई थी। हादसे के वक्त वह मकान के आंगन तख्त पर लेटी हुई थी जबकि उनकी बेटी शन्नो पास में बैठी थी। शन्नो का बड़ा बेटा रिहान कमरे में बैठा हुआ जबकि छोटा बेटा जीशान और बेटी जैनब से बाहर थे। इस दौरान पहले से लिंटर से मलबे के वजनी टुकड़े गिरने लगे। बताते है कि सीने में गंभीर चोट आने से फरमूदी ने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया जबकि शन्नो के सिर और शरीर में काफी चोटें आई जिसको पहले से स्थानीय डॉक्टर से उपचार कराया गया लेकिन बाद में उसको बेहतर इलाज के लिए परिजन ले गए हैं। वहीं मृतका फरमूदी के शव को उनके बेटे अपने घर मुरादाबाद को ले गए है। इस हादसे को लेकर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी और आकस्मिक हादसे पर अफसोस जाहिर करते नजर आए।
विज्ञापन

वृद्धा फरमूदी हर साल मोहर्रम और चेहल्लुम पर कुंदरकी को अपनी बेटी शन्नो के घर आतीं थीं। बुधवार को ही वह अपनी बेटी के घर आईं थी और अगले दिन से हादसे का शिकार हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed