फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman dies after being hit by Shatabdi Express train at Bhanpur railway gate in Amroha

Amroha: भानपुर रेलवे फाटक पर शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत, बेसहारा हो गए छह बच्चे

Wed, 15 Nov 2023 03:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 15 Nov 2023 03:23 PM IST
सार

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि टक्कर लगते ही महिला के चीथड़े उड़ गए। हादसे की सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। हादसे की जानकारी ली।

विज्ञापन
Woman dies after being hit by Shatabdi Express train at Bhanpur railway gate in Amroha
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा के गजरौला में भानपुर रेलवे फाटक पर गंगानगर मोहल्ला निवासी 60 वर्षीय हमसरी पत्नी मुश्तकीम जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर कट गई। वह बेटी के साथ रजबपुर थाना क्षेत्र के झनकपुरी में कोल्हू पर काम करने जा रही थी। हादसे की सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


मोहल्ला गंगा नगर निवासी शौहर मुश्तकीम की मौत के बाद 60 वर्षीय हमसरी छह बच्चों का किसी तरह पालन पोषण करती थी। वह बीते दिनों से रजबपुर थाना क्षेत्र के झनकपुरी में कोल्हू पर काम करती थी। बुधवार की सुबह कोल्हू पर जाने के लिए सवा आठ बजे बेटी रुखसार के साथ पैदल घर से निकली। भानपुर रेलवे फाटक पर पहुंची। फाटक बंद मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ लड़के रेलवे ट्रैक पर घूम रहे थे।
विज्ञापन


जिनसे हमदर्दी जताते हुए हमसरी लाइन पर पहुच गई और उनसे हटने को कहा। मगर उन्होंने यह ध्यान नहीं किया कि लाइन पर ट्रेन आ रही है। इस बीच दिल्ली से मुरादाबाद जा रही जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। जिसकी चपेट में आकर हमसरी कट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि उसके चीथड़े उड़ गए। हादसे की सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। हादसे की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि ट्रेन से कट कर महिला की मौत का मामला सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed