फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman committed suicide in Chandausi Sambhal

सोनम का पति निकला बेवफा तो कर ली आत्महत्या, सामने आए सच से पुलिस भी हैरान

Wed, 06 Feb 2019 09:14 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 06 Feb 2019 09:14 AM IST
विज्ञापन
Woman committed suicide in Chandausi Sambhal
प्रतीकात्मक तस्वीर
नोटबंदी के दौर में एक करेंसी नोट पर लिखी टिप्पणी खासी वायरल हुई थी कि सोनम गुप्ता बेवफा है, लेकिन थाना बनियाठेर के गांव नेहटा की सोनम नहीं, उसका पति बेवफा निकला। दांपत्य जीवन की आए दिन की कलह और पति की बेवफाई से परेशान सोनम ने मंगलवार की सुबह फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


मायके वालों ने पति और उसके माता-पिता पर दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस  ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


थाना बनियाठेर के गांव नेहटा में सीटू की पत्नी सोमवती उर्फ सोनम (22) का मायका थाना कुढ़ फतेहगढ़ के गांव खबरिया में है। आरोप है कि सोमवती का पति सीटू कुछ दिन पूर्व थाना कुढ़ फतेहगढ़ के गांव से एक युवती को भगा ले गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के परिजनों ने सीटू के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। एक माह बाद सीटू युवती के साथ लौट आया। इसके बाद से दंपती में अनबन चली आ रही थी। सोमवती उर्फ सोनम एक माह पूर्व मायके चली गई थी। 

हाल ही में वह मायके से लौटी थी। दंपती में सोमवार को किसी बात को लेकर फिर कहासुनी हुई। उसने शाम को अपने पिता से भी बात की थी। उन्होंने समझाया लेकिन ससुराल में ही रहने की बात कही। 

बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह करीब साढे़ नौ बजे सोमवती कमरा बंदकर मकान की छत के कुंडे में फंदा डालकर झूल गई। इस बात की जानकारी परिजनों को हुई तो वह सन्न रह गए और कोहराम मच गया। 

मौत की सूचना पुलिस और मायके वालों को कर दी गई। थोड़ी ही देर में पुलिस और मायके वाले पहुंचे गए। तहसीलदार (न्यायिक) श्रवण कुमार राठौर भी मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई पूरी की। 

पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जबकि मृतका के पिता ने दामाद सीटू, उसके पिता राम बहादुर और मां सोमवती के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मायके वालों ने आरोप लगाया है कि शादी के दौरान काफी दान दहेज दिया गया था लेकिन ससुराल वाले उससे खुश नहीं थे और दहेज लाने के लिए सोनम को परेशान कर रहे थे। 

-वेहटा गांव में विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया था लेकिन परिजनों ने दहेज हत्या की तहरीर दी है।
 जिस पर पति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जो जांच में सही पाया जाएगा, वह किया जाएगा।
-संजय सिंह, थानाध्यक्ष बनियाठेर। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed