फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   woman committed suicide by hanging herself in Majhola area of Moradabad

Sorry बेटी: फंदे पर लटका था शव, गार्गी को लगा झूला झूल रही मां; प्रीति ने लिखा- तुम्हारे पिता के बिना जीना...

Mon, 05 Sep 2022 11:16 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 05 Sep 2022 11:16 PM IST
सार

कोरोना की दूसरी लहर में मृतका के पति की मौत हो गई थी। जिसके बाद से वह डिप्रेशन में चल रही थी। उसने अपनी इकलौती बेटी के नाम एक सुसाइड नोट छोड़ा है। जिसमें उसने लिखा है कि बेटी मुझे माफ कर देना, तुम्हारे पिता के बिना जीना मुश्किल हो गया था।

विज्ञापन
woman committed suicide by hanging herself in Majhola area of Moradabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुरादाबाद के मझोला क्षेत्र के बुद्धि विहार में एक महिला ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। कोरोना की दूसरी लहर में उसके पति की मौत हो गई थी। जिसके बाद से वह डिप्रेशन में चल रही थी। उसने अपनी इकलौती बेटी के नाम एक सुसाइड नोट छोड़ा है। जिसमें उसने लिखा है कि बेटी मुझे माफ कर देना, तुम्हारे पिता के बिना जीना मुश्किल हो गया था।

विज्ञापन

बिलारी के भूड़ा निवासी प्रीति सिंह तोमर (35) की शादी छह साल पहले बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के रहेणिया प्याऊ निवासी दिनेश प्रताप सिंह के साथ हुई थी। दिनेश कार चालक थे और कोरोना की दूसरी लहर में उनकी मृत्यु हो गई थी। प्रीति दो माह से वह बुद्धि विहार में सेंटमैरी स्कूल के पीछे किराये के मकान में बेटी गार्गी (5) और देवर विशेष प्रताप सिंह के साथ रह रही थी। सोमवार सुबह दस बजे गेट के पास खड़ी गार्गी रो रही थी। आस पड़ोस के लोगों ने बच्ची से पूछताछ की। तब उसने बताया कि उसकी मम्मी झूला झूल रही हैं। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गेट खोलकर मकान में प्रवेश किया। तब देखा कि प्रीति का शव साड़ी के सहारे जाल से लटका हुआ था।

विज्ञापन

पुलिस को मौके से एक डायरी मिली है। जिसमें प्रीति ने अपनी बेटी को संबोधित करते हुए लिखा है कि बेटी गार्गी मुझे माफ कर देना। तुम्हारे पिता के बिना जीना मुश्किल हो गया है। मैं तुम्हें प्यार नहीं दे पाई। तुम्हारे पिता की मौत को भुला नहीं पा रही हूं। पति के बिना एक महिला को क्या क्या झेलना पड़ा है। मैंने तुम्हारे पिता के जाने के बाद महसूस किया है। मेरी मौत का कोई जिम्मेदार नहीं है। किसी को परेशान नहीं किया जाए। तुम अपनी नानी के घर रहना और खूब मन लगाकर पढ़ाई करना। सूचना मिलने पर ससुराल और मायके वाले भी आ गए। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर नमूने लिए। इसके बाद पुलिस ने शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। सीओ सिविल लाइंस अनूप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौके से सुसाइड नोट मिला है।

फंदे पर लटका था महिला का शव, मासूम को लगा झूला झूल रही हैं मम्मी
पांच साल की मासूम बेटी रोज की तरह सुबह जागी तो उसे मम्मी दिखाई नहीं दी। बच्ची ने पहले तो मम्मी की तलाश की। इसके बाद उसने आवाज दी। मासूम को कोई जवाब नहीं मिला। उसने दूसरे कमरे में जाकर देखा तो जाल से साड़ी के सहारे महिला का शव लटका हुआ था। उसने मम्मी के पैरों को पकड़ कर हिलाया, लेकिन मम्मी कोई जवाब नहीं दे पाई। काफी प्रयास के बाद भी मासूम के सवालों के जवाब नहीं मिल पाए। इसके बाद बच्ची मकान के मुख्य गेट के पास पहुंच गई। यहां वह रोने लगी। गेट अंदर से बंद था। जिसे वह खोल नहीं पा रही थी। काफी देर तक बच्ची रोती रही तो आस पड़ोस के लोग आ गए। उन्होंने गार्गी से पूछताछ की। तब बच्ची ने बताया कि उसकी मम्मी झूला झूल रही हैं। तब लोगों ने 112 पर कॉल कर पुलिस मौके पर बुुला ली।

विज्ञापन

कपड़ों सिलाई कर गुजर बसर कर रही थी प्रीति
प्रीति के रिश्तेदारों ने बताया कि पति की मौत के बाद प्रीति ने कपड़ों की सिलाई शुरू कर दी थी। जिसके जरिये वह गुजर बसर कर रही थी। इकलौती बेटी को अच्छे से पढ़ा सके। इसलिए उसने दो माह पहले ही मुरादाबाद में किराये पर मकान ले लिया था।

तीन दिन में हो गई थी पति और सास की मौत
प्रीति के पति दिनेश प्रताप सिंह की कोरोना की दूसरी लहर में 26 मई 2021 में मृत्यु हो गई थी। इसके तीन दिन बाद ही दिनेश की मां कुसुम की भी कोरोना से निधन हो गया था। तीन दिन के अंतराल में ही मां-बेटे की मौत होने से परिवार टूट गया था।

रात घर नहीं आया था देवर
प्रीति के देवर विशेष प्रताप की लाकड़ी फाजलपुर रोड पर वेल्डिंग मशीन मरम्मत की दुकान है। विशेष ने पुलिस को बताया कि रविवार रात दुकान पर अधिक काम होने की वजह से घर नहीं आया था। सोमवार सुबह घर आने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। पता चला कि भाभी फंदे पर लटकी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed