फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman burnt to death while sleeping in thatch house in Amroha

Amroha: अमरोहा में छप्पर के घर में सोते समय महिला की जलकर मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Fri, 11 Nov 2022 10:34 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 11 Nov 2022 10:34 AM IST
सार

अमरोहा में छप्पर में आग लगने से महिला की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने महिला की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और माले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Woman burnt to death while sleeping in thatch house in Amroha
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर में छप्पर के घर में सोते समय महिला की जलकर मौत हो गई। घटना शुक्रवार तड़के तीन बजे की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन


घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव करनखाल की है। गांव में मजदूर बृजपाल का परिवार रहता है। बृजपाल के दो बेटे पूरन और चेतराम गांव में अंदर बने घर में रहते हैं जबकि बृजपाल एवं उसकी 55 वर्षीय पत्नी मंगिया गांव के बाहरी छोर पर बने छप्पर के घर में रहते थे। बृहस्पतिवार की रात को बृजपाल और उसके दोनों बेटे गांव के पास ही एक गन्ना कोल्हू पर मजदूरी करने के लिए गए थे जबकि रोजाना की तरह मंगिया छप्पर के घर में सो रही थी। 
विज्ञापन


शुक्रवार तड़के करीब 3:00 बजे अचानक छप्पर के घर में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने शोर मचा दिया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। देखा तो चारपाई पर मंगिया की बुरी तरह से जलकर मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के बेटे चेतराम का कहना है घटना को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे किसी ने मां की हत्या के बाद छप्पर में आग लगा दी। सीओ अभिषेक कुमार यादव ने बताया कि सोते समय महिला की जलकर मौत होने की बात सामने आई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed