फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman beaten for Rs 2 lakh and a bike, report filed

Moradabad News: दो लाख रुपये व बाइक के लिए महिला को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten for Rs 2 lakh and a bike, report filed
ठाकुरद्वारा। दो लाख रुपये और बाइक की मांग को लेकर ससुरालवालों ने महिला के साथ मारपीट की। पुलिस ने महिला का मंगलवार को सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र के गांव मसल्लीपुर निवासी इकरा ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसका निकाह एक दिसंबर 2024 को जनपद बिजनौर के कस्बा नूरपुर के मोहल्ला रहटा बिचोल निवासी शानू खान के साथ हुआ था। पीड़िता के अनुसार उसके ससुराल वाले शादी में दिए गए दहेज से खुश नहीं थे। वह उस पर मायके से दो लाख रुपये नकद और एक बाइक लाने के लिए दबाव बनाने लगे। मांग पूरी न होने पर उन्होंने उसे मारा पीटा। पीड़िता के अनुसार 28 मई को उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे कमरे में बंद कर पीटा। उसकी सूचना पर उसके मायके वाले उसकी ससुराल में आए और उसे किसी तरह वहां अपने साथ घर ले आए। पुलिस ने महिला की तहरीर पर उसके पति, सास नाजरा, ससुर कायम अली, देवर जहांगीर और अरबाज, ननद रानी और महविश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed