फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman adamant on marrying young man created ruckus In Moradabad

किरायेदार-मकान मालिक की लव स्टोरी: महिला को किराये पर रहते समय हुआ प्यार फिर बने संबंध, अब एक होने को परेशान

Sat, 11 Mar 2023 07:43 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 11 Mar 2023 07:43 PM IST
सार

महिला ने बताया कि उसकी शादी कांठ के एक गांव में हुई थी। उसकी दो बेटियां हैं। पति महिला को तरह-तरह से तंग करता था। इसलिए उसने पति के खिलाफ मुकदमा करा दिया था। इसी वजह से वह छह माह से पति से अलग रह रही है।

विज्ञापन
Woman adamant on marrying young man created ruckus In Moradabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुरादाबाद के अगवानपुर में शनिवार को प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी एक विवाहिता ने जमकर ड्रामा किया। पुलिस ने तहरीर मांगी तो उसने प्रेमी पर कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया। तब पुलिस ने युवक का शांतिभंग की धारा में चालान कर कार्रवाई की।

विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसकी शादी कांठ के एक गांव में हुई थी। उसकी दो बेटियां हैं। पति महिला को तरह-तरह से तंग करता था। इसलिए उसने पति के खिलाफ मुकदमा करा दिया था। इसी वजह से वह छह माह से पति से अलग रह रही है। वह अगवानपुर के एक मोहल्ले में किराये पर कमरा लेकर रहने लगी थी। इसी दौरान मकान मालिक के बेटे से उसके प्रेम संबंध हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि इस दौरान युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध भी बनाए हैं। उनकी प्रेम कहनी की भनक परिवार के लोगों को लगी तो मकान मालिक ने महिला को घर से निकाल दिया। इसके बाद युवक ने महिला को हरथला क्षेत्र में किराये का कमरा दिला दिया था। आरोप है कि युवक भी इसके साथ वहीं रहने लगा। इसी बीच परिजनों ने युवक की शादी अन्य युवती से तय कर दी।

विज्ञापन

17 मार्च को उसकी शादी होनी है। महिला को इसकी जानकारी हुई तो वह युवक के घर जाकर बैठ गई। इससे मोहल्ले में हंगामा हो गया। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस महिला को चौकी पर ले गई। यहां लोगों ने महिला को समझाकर मामले को निपटा दिया, लेकिन शनिवार को महिला फिर से पुलिस चौकी पहुंच गई।

जहां वह युवक से शादी करने की जिद पर अड़ गई। पुलिस ने युवक को भी चौकी में बुला लिया। चौकी इंचार्ज मृदुल कुमार ने बताया कि महिला चौकी पर आई थी। उसने युवक से शादी करने की बात रखी थी। युवक शादी करने को तैयार नहीं है। महिला से प्रार्थना पत्र मांगा तो उसने युवक पर कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया। फिलहाल युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed