फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The air in Moradabad began to deteriorate even before the burning of the Ravana effigy.

Moradabad News: रावण दहन से पहले ही बीमार होने लगी मुरादाबाद की हवा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
The air in Moradabad began to deteriorate even before the burning of the Ravana effigy.
ईको हर्बल पार्क के पास एक्यूआई 135 के भी पार पहुंच गया
विज्ञापन

महानगर के कांशीराम नगर में 110 रिकार्ड किया गया है
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। रावण दहन से पहले ही मुरादाबाद की हवा बीमार होने लगी है। ईको हर्बल पार्क के पास एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 135 के पार पहुंच गया है। जबकि कांशीरामनगर में 110 रिकार्ड किया गया। हालांकि यह कोई गंभीर स्थिति नहीं है लेकिन अस्थमा, फेफड़ों की बीमारी या दिल के मरीजों को सांस लेने में थोड़ी तकलीफ या बेचैनी महसूस हो सकती है। जिस तरह से एक्यूआई में इजाफा हो रहा है उस हिसाब दशहरा पर स्थिति बिगड़ सकती है।
मौसम साफ होने की वजह से वातावरण की नमी में कमी आई है। रविवार को सुबह नमी का स्तर 79 फीसदी था, जो शाम को घटकर 70 फीसदी रह गया। पिछले 24 घंटे में सुबह के समय की नमी में छह फीसदी की गिरावट आई है। इससे शहर के खुले इलाकों में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक यलो जोन में है। रविवार रात आठ बजे शहर का एक्यूआई 100 था। इसमें छह में से दो स्टेशन ईको हर्बल पार्क में 135 और कांशीराम नगर में 110 दर्ज किया गया। ईको हर्बल पार्क में पीएम 2.5 का औसत 128 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर, पीएम 10 का स्तर 94 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। जबकि कांशीराम नगर में पीएम 2.5 का औसत स्तर 89 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर और पीएम 10 का औसत स्तर 110 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर रहा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार एक्यूआई के इस स्तर के कारण फेफड़ों की परेशानी, अस्थमा या हृदय रोग से पीड़ित मरीजों को सांस लेने में परेशानी हो सकती है। अन्य शेष चार स्टेशन बुद्धि विहार, रोजगार कार्यालय, जिगर कालोनी और ट्रांसपोर्ट नगर में एक्यूआई 85 से 94 के बीच रहा। क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड डीके गुप्ता का कहना है कि नमी होने पर धूल पृथ्वी की सतह पर जम जाती है। जब वातावरण में नमी कम होगी तो निश्चित रूप से धूल उड़ने लगती है। इसके कारण हवा में धूल होने से एक्यूआई का स्तर बढ़ता है। आने वाले दिनों में वायु गुणवत्ता सूचकांक नियंत्रित रहे, इसके लिए नगर निगम की ओर से पानी के छिड़काव और सड़कों की मरम्मत करवाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


15 अक्तूबर को 180 था एक्यूआई
मुरादाबाद। पंद्रह अक्तूबर को इको हर्वल पार्क का एक्यूआई 180 तक पहुंच गया था। जबकि 14 अक्तूबर को कांशीरामनगर में वायु गुणवत्ता सूचकांक 145 दर्ज किया गया था। जबकि 15 अक्तूबर को पूरे महानगर का एक्यूआई 120 दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed