फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman accuses inspector of taking 25 thousand bribe

महिला ने दरोगा पर लगाया 25 हजार रिश्वत लेने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Woman accuses inspector of taking 25 thousand bribe
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र निवासी एक महिला ने दरोगा पर केस में धाराएं बढ़ाने के नाम पर 25 हजार रुपये सुविधा शुल्क लेने का आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि दरोगा ने रुपये लेने के बाद केस में न तो धाराएं और न ही आरोपी पति को गिरफ्तार किया। एसएसपी ने इस मामले की जांच सीओ सिविल लाइंस को सौंपी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के भटावली गांव निवासी एक महिला ने बृहस्पतिवार को एसएसपी को शिकायती पत्र दिया। उसने बताया कि पति के खिलाफ घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था। इस मामले की विवेचना अगवानपुर पुलिस चौकी के तत्कालीन इंचार्ज को सौंपी गई थी। महिला का दावा है कि दरोगा ने आरोपी पति को गिरफ्तार नहीं किया था। महिला अपने मायके वालों के साथ चौकी पहुंची और दरोगा से केस के संबंध में संपर्क किया, तो उन्होंने बताया कि केस की धाराएं बहुत हल्की हैं। इसमें गिरफ्तारी नहीं हो सकती है। अगर वह अपने पति को गिरफ्तार कराकर जेल भिजवा चाहती है, तो धाराएं बढ़वाने होंगी, जिसके एवज में 25 हजार रुपये देने होंगे।
विज्ञापन

महिला का दावा है कि उसने दरोगा को 25 हजार रुपये दे दिए थे। एसएसपी बबलू कुमार ने सीओ सिविल लाइंस को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं। एसएसपी बबलू का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed