फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman accused of honey trapping and extortion, her husband arrested

Moradabad News: हनी ट्रैप में फंसाकर वसूली करने की आरोपी महिला, उसका पति गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Woman accused of honey trapping and extortion, her husband arrested
मुरादाबाद। सिविल लाइंस पुलिस ने लोगों को हनी ट्रैप में फंसाकर वसूली करने की आरोपी महिला मुस्कान और उसके पति वसीम उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला मोबाइल कॉल, फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिये लोगों से संपर्क करती थी और उन्हें बुलाकर अपने पति के मदद से वीडियो बनाने के बाद ब्लैकमेल करती थी। महिला संभल के युवक समेत 50 से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बना चुकी थी। शुक्रवार की शाम पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि संभल जिले के हयातनगर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने 9 अक्तूबर को सिविल लाइंस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि 11 अप्रैल 2025 को उसके पति के मोबाइल पर अलसबा नाम की महिला ने कॉल की थी। अलसबा ने मिलने के लिए महिला के पति को मुरादाबाद बुलाया था। अलसबा उसे लेकर चक्कर की मिलक में अपनी बहन मुस्कान के घर पहुंच गई।
विज्ञापन

वहां अलसबा का पति शाहबाज, उसका बहनोई वसीम उर्फ मुन्ना, बहन मुस्कान और एक अज्ञात व्यक्ति मौजूद थे। आरोपियों ने युवक को निर्वस्त्र कर महिला के साथ वीडियो बना लिया और इस वीडियो के जरिये दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की धमकी देकर एक लाख 60 हजार रुपये ले लिए थे।
विज्ञापन

सिविल लाइंस पुलिस ने इस मामले में मुगलपुरा के गोकुलदास कॉलेज के पास किराये के मकान में रहने वाली मुस्कान और उसके पति वसीम उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पति-पत्नी ने पूछताछ में कबूला है कि दोनों ने एक गिरोह बना रखा है। मुस्कान और उसकी बहन अलसबा लोगों से मोबाइल कॉल, फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिये जुड़ती हैं। इसके बाद उन्हें मिलने के बहाने बुलाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद चक्कर की मिलक में अपने रिश्तेदार के घर या फिर होटल में मिलते हैं। जहां पहले से कुछ लोग मौजूद होते हैं। जैसे ही शिकार पहुंचता है, उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हैं। एसपी सिटी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि यह लोग अब तक 50 से ज्यादा लोगों को फंसाकर उनसे रकम वसूल चुके हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पता चला कि कौन-कौन लोग इनके शिकार हुए हैं।
----
आरोपी पर 12 मुकदमे दर्ज
मुरादाबाद। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि आरोपी वसीम के खिलाफ मुगलपुरा, कोतवाली, सिविल लाइंस समेत थानों में मारपीट, जानलेवा हमला, चोरी, धमकी देने, एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट समेत 12 मुकदमे दर्ज हैं। इस गिरोह में अलसबा उर्फ सबा, उसका पति शाहबाज के अलावा सोनू शर्मा और अमन भी शामिल हैं। ब्यूरो

----
लोगों को फंसाकर ऑनलाइन ट्रांसफर कराए 50 लाख
मुरादाबाद। आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि हनी ट्रैप में फंसाकर पति-पत्नी 50 लाख से ज्यादा रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा चुके हैं। मुस्कान और उसकी बहन अलसबा ने संभल के युवक को कॉल की थी उस वक्त वह दिल्ली में मौजूद था। उसने दिल्ली से संभल और संभल से अगले दिन आने की बात की तो महिला ने उसे बातों में फंसा लिया और संभल नहीं जाने दिया। इसके बाद वह मुरादाबाद आ गया था। महिला खुद ही उसे लेने रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई थी। पति-पत्नी ने बताया कि वह 50 लाख से ज्यादा रुपये लोगों से ऑन लाइन ट्रांसफर करा चुके हैं। मुस्कान की बहन और उसका पति भी अन्य इसी तरह ऑन लाइन रुपये ट्रांसफर कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed