फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Witness intimidation case: SP leader Azam Khan appeared Rampur court, arrived Sitapur jail amid security

गवाह धमकाने का मामला: सपा नेता आजम खां की रामपुर कोर्ट में पेशी, कड़ी सुरक्षा के बीच सीतापुर जेल से पहुंचे

Sat, 19 Oct 2024 03:39 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 19 Oct 2024 03:39 PM IST
सार

सपा नेता आजम खां पर गवाह को धमकाने के मामले में केस दर्ज है। इसकी सुनवाई रामपुर कोर्ट में चल रही है। शनिवार को उन्हें कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच पेश किया गया।

विज्ञापन
Witness intimidation case: SP leader Azam Khan appeared Rampur court, arrived Sitapur jail amid security
कोर्ट में पेश होने के लिए जाते आजम खां - फोटो : संवाद

विस्तार

गवाह को धमकाने के मामले में कोर्ट ने सपा नेता आजम खां को शनिवार को तलब किया। वह कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच पेश हुए। वह एक साल से सीतापुर जेल में बंद हैं। जन्म प्रमाणपत्र मामले में सात साल की सजा सुनाए जाने के बाद वह पहली बार वह रामपुर कोर्ट पहुंचे।

विज्ञापन


सपा नेता आजम खां पर 84 मुकदमे कोर्ट में विचाराधीन हैं, इनमें से एक मामला गवाह को धमकाने का भी है। बेरियान निवासी नन्हे ने 17 अगस्त 2022 को शहर कोतवाली में सपा नेता आजम खां समेत छह लोगों के खिलाफ धमकाने का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


उनका आरोप है कि वह डूंगरपुर के एक मामले में वादी है। आरोप है कि कुछ लोग उसके घर आए और सपा नेता के पक्ष में गवाही न देने पर धमकाया। यह मामला फिलहाल एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट द्वारा सपा नेता को पहले 15 अक्तूबर को तलब किया गया था, लेकिन राज्यपाल के आगमन की वजह से वह पेश नहीं हो सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने अब उनको फिर से शनिवार को तलब किया। बेटे के जन्म प्रमाण पत्र मामले में 18 अक्तूबर को कोर्ट ने उन्हें सात साल की सजा सुनाई थी। तभी से वह सीतापुर जेल में बंद हैं।  

जमीन के 27 मामले एक साथ चलाने की सुनवाई 21

किसानों की जमीन कब्जाने के 27 मामलों की सुनवाई एक साथ किए जाने की रिवीजन सेशन कोर्ट में दाखिल की गई है, जिस पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। अब इस मामले की सुनवाई 21 अक्तूबर को होगी। वहीं निचली अदालत ने सपा नेता आजम खां के एक साथ सुनवाई करने के प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया था, जिस पर उनके अधिवक्ता ने सेशन कोर्ट में रिवीजन दाखिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed