{"_id":"bdc6f96fd0593670d0d844664dc3e698","slug":"wife-s-deadbody-through-roadside-after-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या कर सड़क किनारे फेंकी लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की हत्या कर सड़क किनारे फेंकी लाश
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Sat, 28 Nov 2015 06:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूंढापांडे के करनपुर मार्ग पर कार चालक ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपना गुनाह छिपाने के लिए हादसे का ड्रामा रचने की कोशिश। उसने पत्नी के मायके में फोन पर सूचना दी कि हमारा एक्सीडेंट हो गया है। मायके वाले मौके पर पहुंचे तो महिला की लाश पड़ी थी।
जबकि आरोपी पति और उसके परिवार के लोग फरार थे। जबकि महिला के गले पर चोटों के निशान मिले। हत्या की ओर इशारा कर रहे थे। मायके वालों ने आरोपी पति समेत तीन के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया है।
रामपुर के टांडा थानाक्षेत्र के मरघटी निवासी करन सिंह ने अपनी बेटी सर्वेश यादव की शादी अप्रेल 2014 में मूंढापांडे के गांव जनरेल का मझरा निवासी संजीव यादव के साथ की थी। संजीव कार चालक है। दो दिन पहले संजीव सर्वेश को लेकर उसके मायके मरघटी गया था।
विज्ञापन
वहां उसने सर्वेश और उसके मायके वालों पर दबाव बना रहा था कि उसे कार खरीद कर दी जाए। वरना वह सर्वेश को नहीं रखेगा। लेकिन मायके वालों ने कार देने से इंकार कर दिया था। शुक्रवार दोपहर बाद करीब तीन बजे संजीव मरघटी से सर्वेश को लेकर बाइक द्वारा अपने घर लौट रहा था।
लेकिन करनपुर मार्ग पर उसने सर्वेश की गला घोंट कर हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपने घर और सर्वेश के मायके में फोन पर सूचना दी कि हमारी बाइक को दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी है। सर्वेेश को काफी चोट आई है। खबर मिलने पर मायके के लोग करनपुर पहुंच गए।
उन्होंने सड़क किनारे सर्वेश की लाश पड़ी देखी तो उनके होश उड़ गए। जबकि पति और उसके परिवार के लोग मौके से फरार हो चुके थे। मायके वालों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। एसओ मूंढापांडे रविंद्र सिंह ने बताया कि करन सिंह की तहरीर पर संजीव और उसके पिता व मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।