UP: पत्नी ने कांस्टेबल को प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हाल में पकड़ा, घरवाली को देख भागे; पीछा कर दोनों को दबोचा
चंदौसी का रहने वाला एक व्यक्ति पुलिस में है। वर्तमान में वह बिजनौर में तैनात है। उसके परिजन चंदौसी के एक मोहल्ले में रहते हैं।
विस्तार
यूपी के चंदौसी शहर में नवीन मंडी के समीप रविवार को कांस्टेबल पति और उसकी पत्नी के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। आरोप है कि पत्नी ने कांस्टेबल पति को दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को कोतवाली लेकर आ गई।
चंदौसी का रहने वाला एक व्यक्ति पुलिस में है। वर्तमान में वह बिजनौर में तैनात है। उसके परिजन चंदौसी के एक मोहल्ले में रहते हैं। कांस्टेबल का काफी समय से बदायूं जनपद की एक महिला से संबंध है। रविवार को कांस्टेबल चंदौसी आया था, लेकिन वह अपने घर नहीं गया।
इसी बीच उसकी पत्नी को सूचना मिली कि वह अपनी प्रेमिका के साथ चंदौसी के एक घर में बंद है। जिसके बाद कांस्टेबल की पत्नी ने आरोपी और उसकी प्रेमिका को मौके पर पहुंचकर आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। परिजनों को देख दोनों ने भागने का प्रयास किया। लेकिन पीछा कर दोनों को दबोच लिया।
इस दौरान सड़क पर ही कांस्टेबल की पत्नी ने आरोपी और उसकी प्रेमिका को जमकर धुना। इसी बीच थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस आरोपी कांस्टेबल उसकी पत्नी और प्रेमिका को कोतवाली लेकर आ गई। कांस्टेबल की पत्नी ने गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। वहीं प्रभारी निरीक्षक अतर सिंह का कहना है महिला को वरिष्ठ अधिकारियों के पास भेजा है, जो भी निर्देश होंगे कार्रवाई की जाएगी।