फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Wherever SP is seen, daughter gets scared: CM

जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई : सीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Wherever SP is seen, daughter gets scared: CM
मुरादाबाद। पहले जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, उसमें समझो होगा गुंडा का नारा था, लेकिन अब जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई का नारा दिया जा रहा है। साढ़े सात वर्षों में प्रदेश सरकार ने सपा के गुंडों से 64 हेक्टेअर भूमि कब्जा मुक्त कराई है। यह बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को भदासना में आयोजित जनसभा में कहीं।
विज्ञापन


कुंदरकी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा में सीएम ने सपा पर सियासी तीर चलाए। उन्होंने कहा कि मैं चुनाव आयोग का आभारी हूं कि जन भावनाओं का सम्मान करते हुए गंगा स्नान जैसे पावन पर्व के मद्देनजर उपचुनाव के मतदान की तिथि को 13 नवंबर से बढ़ाकर 20 नवंबर कर दिया। इससे सिर्फ सपा को परेशानी है। इनकी परेशानी को समझा जा सकता है। ये लोग हर सच्चे और अच्छे काम में परेशान होते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा बहन-बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करती है। उनके नेताओं का वास्तविक चरित्र देखिये। अयोध्या में सपा के एक नेता ने निषाद की बेटी के साथ कुकृत्य किया। कन्नौज में सपा के एक घोषित पदाधिकारी ने एक बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आप ही बताइये कि इन गुंडा के साथ बात करनी चाहिए या उन्हें लातों से ठीक करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि हर दंगाई, हर माफिया, हर पेशेवर बदमाश, आज सपा का शागिर्द बन चुका है। यही सपा की पहचान है। अगर सपा का संस्कार देखना है तो सपा का साेशल मीडिया प्लेटफाॅर्म देखें कि वहां कैसी भाषा का प्रयोग करते हैं। ऐसी भाषा को कोई सभ्य समाज स्वीकार नहीं कर सकता है।

सीएम ने कहा कि पहले गांव में एक मान्यता थी। गांव की बेटी सबकी बहन, गांव की बेटी सबकी बेटी मानी जाती थी। गांव का हर व्यक्ति बेटियों को सम्मान देता था। गांव में जाति या क्षेत्र का बंधन नहीं था। इस मान्यता को छिन्न-भिन्न करने का काम सपा ने किया है। उनको सामान्य शिष्टाचार से कोई मतलब नहीं है। जीवन मूल्यों, युवाओं, व्यापारियों से कोई मतलब नहीं है। लोक आस्था से भी कोई मतलब नहीं है।

उनका सिर्फ इससे मतलब होता है कि जहां कोई जमीन खाली देखो, उस पर कब्जा कर लो। किसी की उगाई फसल को कटवा कर अपने घर में रख लो। किसी किसान के खेत में अच्छा पंपिंग सेट लगा है तो उसे उठाकर चले जाओ। 2017 से पहले यही होता था। किसान की बैलगाड़ी से बैल और भैंसाबुग्गी से भैंसा गायब कर दिए जाते थे। सात वर्ष में सपा के गुंडों के कब्जे से 64 हजार हेक्टेअर भूमि को मुक्त कराया है। यह सब गरीबों का अनाज हजम करने वाले लोग हैं।

जनसभा में पशुधन विकास मंत्री धर्मपाल सिंह, माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, राज्यमंत्री जसवंत सैनी, विधायक रितेश गुप्ता, सुशांत सिंह, एमएलसी डाॅ. जयपाल सिंह व्यस्त, सतपाल सैनी आदि मौजूद रहे।


------------

इसी माह निकाली जाएगी 60 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती

- सीएम योगी ने कहा कि साढ़े सात वर्ष में सात लाख नाैजवानों को नाैकरी दी गई है। इसी महीने के अंत में 60 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती निकालने वाले हैं। मुरादाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत के नाैवजान जब पुलिस में भर्ती होंगे तब सपाइयोें के चेहरे पीले पड़ जाएंगे, क्योंकि पहले भर्ती निकलती थी तो उसमें सैफई की सूची होती थी। अब ऐसा नहीं है। अब बिना भेदभाव और मेरिट के आधार पर नाैकरी दी जा रही है। अगर कोई नाैकरी में बाधा डालने की कोशिश करता है तो उसे जेल भेजा जाता है। पुलिस भर्ती में 20 फीसदी बेटियों को जगह दी जाएगी। इसके बाद सपा के गुंडे जब बेटियों से छेड़खानी करेंगे तो बेटियां लात-घूंसों और जूतों से जवाब देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed