फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   When the father stopped him from running the mobile, the student died by touching the electric wire

Moradabad News: पिता ने मोबाइल चलाने से रोका तो छात्र ने बिजली तार छूकर दे दी जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
When the father stopped him from running the mobile, the student died by touching the electric wire
ठाकुरद्वारा। थाना क्षेत्र के गांव में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने पिता के डांटने पर पोल पर चढ़कर बिजली का तार छूकर आत्महत्या कर ली। छात्र पढ़ाई छोड़कर मोबाइल चला रहा था।
विज्ञापन

बंकावाला गांव निवासी डॉक्टर का 16 वर्षीय इकलौता बेटा किशनपुर गांवडी स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11वीं में पढ़ता था। बुधवार को उसके पिता ने उसे पढ़ाई पर ध्यान न देने और हर समय मोबाइल में व्यस्त रहने पर डांट दिया। डांट से क्षुब्ध छात्र तनाव में आ गया और दोपहर करीब 12 बजे वह आत्महत्या करने के लिए घर के पास स्थित बिजली के खंभे पर चढ़ गया। उसने खंभे पर नंगे तार को छू लिया। उस समय तार में करंट प्रवाहित हो रहा था, जिससे वह झुलस गया और मौके पर ही मौत हो गई। परिजन छात्र के शव को घर पर ले गए। बाद में पुलिस को सूचित किए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन




रक्षाबंधन की तैयारी मातम में बदली
छात्र की मौत से उसकी तीन बहनें मां का रो-रोकर बुरा हाल है। तीनों बहनें अपने इकलौते भाई की आने वाले रक्षाबंधन पर उसकी कलाई पर राखी बांधने की तैयारी में जुटी हुई थीं, लेकिन उसके आत्महत्या करने पर तीनों बहनें बेहोश हो गईं। बहनें रोते हुए कह रही थीं कि अब रक्षाबंधन पर किसकी कलाई पर राखी बांधेंगी। परिवार के लोगों की आंखों के आंसू नहीं थम रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed