फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   When law on triple talaq can be formed then why not on the Ram temple says Chakrapani

जब तीन तलाक पर कानून बन सकता है तो फिर राम मंदिर पर क्यों नहीं-चक्रपाणि

Wed, 14 Nov 2018 10:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संभल
ब्यूरो, अमर उजाला, संभल Updated Wed, 14 Nov 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
When law on triple talaq can be formed then why not on the Ram temple says Chakrapani
ram mandir - फोटो : amar ujala

श्री कल्कि महोत्सव में आए अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने प्रेसवार्ता में भाजपा पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि जब तीन तलाक पर अध्यादेश लाकर कानून पारित किया जा सकता है तो राम मंदिर पर क्यों नहीं। 

विज्ञापन


अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण संसद में कानून बनाकर ही होगा। वह एंचोड़ा कंबोह में आयोजित कल्कि महोत्सव में प्रेसवार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव से पहले कहा था कि यदि देश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार आएगी तो अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कराया जाएगा लेकिन दुर्भाग्य देखिए सरकार के चार वर्ष पूरे हो गए। राम मंदिर का निर्माण नहीं हो सका। 
विज्ञापन


भाजपा हिंदू को मुसलमान से लड़ाने का काम कर रही है, जबकि अब तो मुसलमान भी चाहते हैं कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो। केंद्र की मोदी सरकार तीन तलाक पर संसद में कानून बना सकती है। एससी-एसटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बदलकर संसद से कानून ला सकती है तो राम मंदिर पर संसद में कानून क्यों नहीं बना सकती। राम मंदिर पर कानून न बनाना भाजपा की दोहरी मानसिकता दिखाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed