फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   When dead bodies of five children reached village in Shahbad Rampur whole village became inconsolable

दर्दनाक: एक साथ उठीं पांच अर्थियां...चीत्कार से गूंजा इलाका, सिसकते परिजनों को देख थामे नहीं थमे लोगों के आंसू

Thu, 20 Jul 2023 03:38 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, शाहबाद (रामपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, शाहबाद (रामपुर) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 20 Jul 2023 03:38 PM IST
सार

बकरी चराने आए अलीना उर्फ अल्शिफा, आकिल, गुलशन, चंचल और सना अधिक गर्मी होने के कारण ईंट भट्ठे के निकट खोदी गई मिट्टी के कारण बने गहरे गड्ढे में जमा हुए पानी में नहाने के लिए उतर गए। नहाते समय उपरोक्त पांचों बच्चे डूब गए थे।

विज्ञापन
When dead bodies of five children reached village in Shahbad Rampur whole village became inconsolable
रामपुर के शाहबाद में पांच बच्चों की डूबने से मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर के शाहबाद के ढकिया चौकी क्षेत्र में बुधवार को भट्ठे पर ईंट बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में भरे बारिश के पानी में डूबकर पांच बच्चों की मौत हो गई। अगले दिन गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद एक साथ पांच बच्चों के शव गांव पहुंचे तो परिजनों की चीत्कार सुनकर पूरा गांव फफक-फफककर रो पड़ा। परिजनों की आंखें देख ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानों अपने कलेजे के टुकड़ों को अंतिम बार निहारने के लिए उनकी आंखें पथरा सी गईं। पांचों बच्चों का अंतिम संस्कार पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया।

विज्ञापन

 

ढकिया चौकी क्षेत्र के गदमर पट्टी गांव निवासी कदीर की बेटी अलीना उर्फ अल्शिफा (10), शकील का बेटा आकिल (14), न्याज अली की बेटी गुलशन उर्फ गुलाफ्शां (11), मोहन सिंह की बेटी चंचल (11), इसरार की बेटी सना (10), पप्पू का बेटा आदिल और भागीरथ का बेटा राम सिंह समेत सभी सात बच्चे अपनी-अपनी बकरी चराने के लिए बुधवार दोपहर को निकटतम गांव गहनी स्थित गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बकरी चराने आए अलीना उर्फ अल्शिफा, आकिल, गुलशन, चंचल और सना अधिक गर्मी होने के कारण ईंट भट्ठे के निकट खोदी गई मिट्टी के कारण बने गहरे गड्ढे में जमा हुए पानी में नहाने के लिए उतर गए। नहाते समय उपरोक्त पांचों बच्चे डूब गए थे। डूबकर पांचों बच्चो की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद जब शव बृहस्पतिवार तड़के गांव पहुंचे तो चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन

उसके बाद आमने-सामने की गलियों में मौजूद चार बच्चों का जनाजा और एक बच्चे की अर्थी उठने पर लोग फफक पड़े। ग्रामीणों की आंखें नम हो गई। गांव की हर गली से चीख-पुकार की आवाजे आ रही थी। इस मंजर को देखकर हर व्यक्ति अफसोस जता रहा था। पांच बच्चों का अंतिम संस्कार पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed