फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Weather will change, winter will increase

मौसम का मिजाज बदला, बढ़ जाएगी सर्दी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Weather will change, winter will increase
मुरादाबाद। मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। रविवार को आंशिक पश्चिमी विक्षोभ के वजह से आसमान में बादल छा गए। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अब सर्दी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आर के सिंह का कहना है कि रविवार को पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक असर था। इस वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। मंगलवार से ठंड बढ़ जाएगी। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। पिछले दो दिनों से धूप की तपिश भी कम हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण रविवार को दिन में बादलों की आवाजाही लगी रही। शाम को हवा की गति तेज हो गई। इसकी वजह से शाम को ठिठुरन बढ़ गई थी। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सुबह के समय वातावरण में नमी 89 फीसदी और शाम को 85 फीसदी दर्ज की गई है। 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed