Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two JEs failed to answer calls from the Moradabad DM; their salaries have been withheld.

यूपी: बैठक के बीच मुरादाबाद डीएम ने दो जेई को मिलाया फोन, नहीं उठाया तो कर दी यह कार्रवाई

Fri, 20 Nov 2026 01:11 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Fri, 20 Nov 2026 01:11 PM IST
सार

मुरादाबाद डीएम अनुनय झा ने विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान फोन नहीं उठाने पर दिल्ली रोड के जेई सतवीर सिंह और दलपतपुर के जेई सूर्यप्रकाश का वेतन रोकने के निर्देश दिए। अधीक्षण अभियंता से दोनों का स्पष्टीकरण भी तलब किया है।

विज्ञापन
Two JEs failed to answer calls from the Moradabad DM; their salaries have been withheld.
मुरादाबाद डीएम अनुनय झा बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

मुरादाबाद डीएम द्वारा फोन लगाने पर विद्युत विभाग के दो जेई ने फोन नहीं उठाया। इस मामले में डीएम ने नाराजगी जताते हुए तत्काल दोनों जेई के वेतन रोकने और अधीक्षण अभियंता को दोनों से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


हिदायत दी कि लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम अनुनय झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में विद्युत आपूर्ति की स्थिति, उपभोक्ता शिकायतों के निस्तारण और अभियंताओं की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई।
विज्ञापन


बैठक के दौरान डीएम ने नगरीय क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित अवर अभियंता (जेई) सतवीर सिंह और ग्रामीण क्षेत्र के दलपतपुर के जेई सूर्यप्रकाश को फोन मिलाकर विद्युत व्यवस्था से संबंधित जानकारी लेने का प्रयास किया। दोनों जेई ने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस लापरवाही को देखते हुए डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने दोनों जेई का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के लिए जिम्मेदार अभियंताओं की सक्रियता का सत्यापन किया गया।

डीएम ने हिदायत दी कि विद्युत विभाग के अधिकारी एवं अभियंता उपभोक्ताओं के लिए सदैव उपलब्ध रहें। फोन कॉल रिसीव न करने या उपभोक्ताओं की समस्याओं के प्रति उदासीनता की प्रवृत्ति को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विभाग के वरिष्ठ अधिकारी अपने अधीनस्थ जेई की सक्रियता की नियमित मॉनिटरिंग करें। उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर उनका समयबद्ध निस्तारण होना चाहिए। विभागीय मानकों के अनुरूप सबसे खराब प्रगति वाले विद्युत उपकेंद्रों को चिह्नित कर आगामी एक माह तक विशेष अभियान चलाया जाए।


अभियान के दौरान विद्युत बिलों में सुधार, लंबित बिलों के निस्तारण एवं बिल जमा कराने सहित उपभोक्ताओं से संबंधित अन्य आवश्यक कार्रवाई प्राथमिकता के साथ पूरा करना होगा। किसी भी उपभोक्ता को अनावश्यक रूप से परेशानी न हो सके। बैठक में विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed