फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Weather Update: Cold wave wreaks havoc in Moradabad division, mercury dropped by five degrees in four days

Weather Update: मुरादाबाद मंडल में शीतलहर का कहर, चार दिन में पांच डिग्री गिरा पारा, कोहरे के आगोश में जनजीवन

Thu, 04 Jan 2024 10:03 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 04 Jan 2024 10:03 AM IST
सार

मुरादाबाद में घना कोहरा छाए रहने से हाईवे पर वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में और कड़ाके की ठंड पड़ेगी। फिलहाल बारिश की आसार नहीं बन रहे हैं। 

विज्ञापन
Weather Update: Cold wave wreaks havoc in Moradabad division, mercury dropped by five degrees in four days
मुरादाबाद में कोहरे के बीच गुजरते वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद मंडल में शीतलहर का कहर जारी है। पिछले दो दिन से भोर में व दिन ढलने के बाद सभी जिले कोहरे की चादर में लिपट जाते हैं। चार दिन में न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। 31 दिसंबर को शहर का अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री था।

विज्ञापन


तीन जनवरी को अधिकतम तापमान 15 व न्यूनतम 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले दो दिन मौसम विशेषज्ञों ने भीषण ठंड पड़ने का अनुमान बताया है। बृहस्पतिवार को भी न्यूनतम तापमान 5.3 रहने के आसार हैं। सुबह 11 बजे के बाद धूप निकल सकती है। इसके बाद शाम को फिर से घना कोहरा छा जाएगा।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक जनवरी तक चार बार पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश होती है। जो कोहरा व ठंड कम करने में मददगार होती है। इस बार अब तक दो बार पश्चिमी विक्षोभ बना लेकिन कमजोर रहा। इसके कारण बादल छाए लेकिन बारिश नहीं हुई। पहाड़ी इलाकों पर भी इस बार ज्यादा बर्फ नहीं पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे आने वाले दिनों में सूखी ठंड होगी जोकि परेशान करने वाली रहेगी। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह के मुताबिक इस बार जनवरी में बड़ा जलवायु परिवर्तन देखने को मिला है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री तक रह सकता है। भोर में घना कोहरा रहेगा, 11 बजे के बाद सूरज निकलेगा लेकिन शाम को फिर गलन के साथ ठंड बढ़ जाएगी। अगले पांच दिन बारिश का कोई अनुमान नहीं है।

बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले, बरतें सावधानी

भीषण ठंड में हार्ट अटैक के मामले बढ़ रहे हैं। एक जनवरी की रात नवीन नगर निवासी रिटायर्ड एसआई सुधीर कुमार सक्सेना को सोते सोते हार्ट अटैक हो गया। परिजनों का कहना है कि वह रात में टीक सोए थे लेकिन सुबह नहीं उठ पाए। फिजिशियन डॉ. रामकिशोर का कहना है कि जिन लोगों को हाई शुगर, ब्लड प्रेशर रहता है, उन्हें सावधानी बरतने की जरूरत हैं। रात में टॉयलेट के लिए उठें तो एकदम बिस्तर से न निकलें। पहले पलंग पर ही बैठ जाएं, कुछ क्षणों बाद बिस्तर से निकलें। नंगे पैर जमीन पर न रखें, बेड के पास हमेशा चप्पल रखें।

इन बातों का रखें ख्याल

- सुबह की सैर पर न निकलें
- डॉक्टर से परामर्श लेकर बीपी की दवाइयां बदलवा लें
- अस्थमा के मरीज दवा हमेशा अपने पास रखें
- नियमित रूप से ब्लड प्रेशर चेक करते रहें
- डॉक्टर के परामर्श के अनुसार दवाओं का सेवन करें
- सुबह ठंडे पानी से न नहाएं
- पार्टी में आइसक्रीम बिल्कुल न खाएं
- अपने घर पर ही प्रतिदिन योग करें

खानपान में इन चीजों को करें शामिल

- डाइट में अंडा शामिल करें
- केसर को दूध में पकाकर लें
- बादाम और अखरोट का सेवन करें
- तुलसी और अदरक का काढ़ा लें

इस तरह गिरा तापमान

तारीख         अधिकतम  न्यूनतम
31 दिसंबर     18          10
एक जनवरी    18           9
दो जनवरी      15            7
3 जनवरी       15            5.4

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed