फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Weather: Heatwave during day as well as night, red alert issued in Moradabad, mercury reached 43 degrees

Weather: नौतपा ने और तपाया.. दिन के साथ रात में भी हीटवेव, मुरादाबाद में रेड अलर्ट जारी, पारा 43 डिग्री पहुंचा

Tue, 28 May 2024 10:24 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 28 May 2024 10:24 AM IST
सार

मुरादाबाद में भीषण गर्मी का कहर जारी है। रात को गर्म हवाओं के कारण हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिले का पारा 43 डिग्री दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Weather: Heatwave during day as well as night, red alert issued in Moradabad, mercury reached 43 degrees
मुरादाबाद में गर्मी से बुरे हाल - फोटो : संवाद

विस्तार

लगातार दूसरे दिन सोमवार को भी तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अभी गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। साथ ही रात को गर्म हवाओं की वजह से हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया। सूरज की तपिश ने शहरवासियों को बेहाल कर रखा है।

विज्ञापन


तापमान भी सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। रविवार रात को गर्म हवाओं ने लोगों का सोना दूभर कर दिया था। सोमवार को सुबह से ही तेज गर्मी हो रही थी। घरों से बाहर निकलते ही गर्म हवा के थपेड़े लग रहे थे। सोमवार को सप्ताह का पहला दिन होने के बावजूद दोपहर में सड़कों पर आवाजाही कम ही रही।
विज्ञापन


बहुत आवश्यक काम होने पर ही वह बाहर निकले। शाम सात बजे तक गर्म हवा ने बेहाल किया। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान  29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह वातावरण में नमी 49 फीसदी थी और शाम को नमी घटकर सिर्फ 25 फीसदी रह गई। सुबह हवा पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा की गति से पूरब से पश्चिम दिशा में थी। शाम को हवा का रुख बदल गया। शाम को हवा पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा की गति से पश्चिम से पूरब दिशा में रही। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।


मंगलवार को रात का तापमान 30 डिग्री होने का अनुमान है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी संभव है। अभी गर्मी से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। आने वाले दिनों में मौसम गर्म ही रहेगा। 30 मई तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। रेमल चक्रवात से पूर्वी हवा में थोड़ी नमी आ रही है। उसी से पहाड़ के ऊपरी क्षेत्रों में हल्की बारिश हो रही है। मैदानी क्षेत्रों में जमीन और जमीन से ऊपर एक किलोमीटर तक इतनी अधिक गर्मी है कि वह बादल उड़ जाएंगे। इसलिए अब चुभने वाली धूप रहेगी। -डॉ. आरके सिंह, पंतनगर विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed