{"_id":"652ce22b917253f50303e826","slug":"weather-changed-suddenly-in-moradabad-division-day-turned-into-night-drizzle-with-storm-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: मुरादाबाद मंडल में अचानक बदला मौसम, दिन में हो गई रात, आंधी के साथ बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: मुरादाबाद मंडल में अचानक बदला मौसम, दिन में हो गई रात, आंधी के साथ बारिश
Mon, 16 Oct 2023 12:41 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 16 Oct 2023 12:41 PM IST
सार
मुरादाबाद मंडल में बारिश होने के बाद तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई है। आंधी चलने से हाईवे पर यातायात पर भी असर पड़ा है। मौमस विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
मुरादाबाद में दोपहर बाद का नजारा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मुरादाबाद मंडल में आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इसके साथ ही तापमान में अचानक गिरावट आ गया है। पश्चिमी यूपी के कई जिलों में ओलावृष्टि भी हुई है। मुरादाबाद में सुबह हल्की धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद धूल भरी आंधी चलने के साथ दिन में ही अंधेरा छा गया। शहर व देहात के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। रविवार रात से मौसम में बदलाव दिखना शुरू हो गया था। रात में काले बादल उमड़ने शुरू हो गए थे। इससे तापमान में गिरावट शुरू हो गई।
विज्ञापन
मंडल में तेज हवाओं के चलने और काली घटाएं छाने से सुहावने मौसम के बीच लोगों ने बारिश की आहट महसूस की। हवा थमने के साथ ही बादल भी बरसे। कुछ देर बरसकर ही थम जाने वाली बूंदाबांदी ने लोगों को मायूस कर दिया।
मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इससे तापमान में अचानक गिरावट आएगी।